RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

बक्सर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0ई0जी0पी0 2 एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

बक्सर/बिहार 24 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0ई0जी0पी0 2 एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अधिकारी एवं बैंकर्स यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो ताकि रोजगार सृजन के साथ-साथ लोगों के आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो।
जिला पदाधिकारी महोदय ने भावी उद्यमियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे अनुरोध किया की अपने साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार अवसर सृजित करें तथा जिला एवं राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के साझेदार बनें। वर्त्तमान समय में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उद्योगों की स्थापना हो रही है। बक्सर जिला अन्तर्राज्यीय सीमा पर अवस्थित है तथा सड़क एवं रेल नेटवर्क से जुड़ा है। जिसके कारण यहाँ के उद्योगों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) अन्तर्गत सेवा क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लाभुक को 25 प्रतिशत/35 प्रतिशत एवं शहरी क्षेत्र के लाभुक को 15 प्रतिशत/25 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान इस योजना अंतर्गत है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम-2 (PMEGP-2) अन्तर्गत वैसे आवेदक जिन्होनें पी.एम.ई.जी.पी.-01 एवं मुद्रा ऋण योजना के तहत बैंक से ऋण प्राप्त कर लिया हो तथा तीनवर्षों से कार्यरत इकाइयाँ, जो टर्म लोन की आदायगी बैंकों को कर दिया हो। उन्हे 15 प्रतिशत अनुदान की दर से 1.00 करोड़ रू0 तक का ऋण प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) अन्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण प्रक्षेत्र के उद्योगों को 35 प्रतिशत की दर से अधिकतम 10.00 लाख रू0 अनुदान प्रदान किया जाता है।
ऋण वितरण कैम्प में PMEGP योजना अन्तर्गत कुल 20 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं कुल-6 लाभुकों को वितरण पत्र एवं PMFME योजना अन्तर्गत कुल-16 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं कुल-11 लाभुकों को वितरण पत्र जिला पदाधिकारी के द्वारा वितरित किया गया। जिसमें दो समूह (FPO एवं SHG) ऋण भी सम्मिलित हैं। कुल-36 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान किया गया। जिसमें कुल रू0 2.05 करोड़ की राशि सन्निहित है।
कार्यक्रम में सहायक उद्योग निदेशक, उद्योग निदेशालय बिहार, पटना, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र बक्सर, अग्रणी बैंक प्रबंधक बक्सर एवं सभी बैंको के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं विभिन्न योजनाओं के लाभुक उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:भगवान की आराधना से सब पाया जा सकता है : मधुसूधन जी महाराज

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी योजना अन्तर्गत 2एचपी/1 एचपी ट्राली माउंटेड सोलर पंपसेट का वितरण हेतु लाभुक चयन समिति की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने 48वें राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के पोस्टर का किया विमोचन ,सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त को भेंट किया पोस्टर।

rktvnews

टीबी पीड़ित सुक्की पोड़ियामी ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म।

rktvnews

पटना:सितम्बर में आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का भव्य शताब्दी-समारोह,दिया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप, भारत के ही नहीं विदेशों के हिन्दी-सेवी भी लेंगे भाग।

rktvnews

Leave a Comment