RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा:जिला पदाधिकारी नवादा ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत् द्वितीय अपील की सुनवाई की।

नवादा/बिहार 23 जनवरी।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत् द्वितीय अपील की सुनवाई की। आज द्वितीय अपील के तहत 06 परिवादी उपस्थित हुए जिसमें से 05 मामलों का ऑन स्पॉट निवारण कर दिया गया।
द्वितीय अपीलवाद प्रखंड-रोह, ग्राम पंचायत -रोह के नीतीश कुमार द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था। आज द्वितीय अपील की सुनवाई की गयी जिसमें इनके शिकायत का निवारण कर दिया गया। द्वितीय अपीलवाद थाना-नवादा, पोस्ट-ननौरा, ग्राम-मुसन विगहा के महावीर चौहान एवं अन्य द्वारा दिनांक 14.12.2023 को पारित आदेश से विक्षव्द्ध होकर इस न्यायालय में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम-2015 के तहत दिनांक 29.12.2023 को दायर किया गया। प्रश्नगत मामले की सुनवाई अपीलार्थी एवं लोक प्राधिकार के समक्ष की गई। जिसमें शिकायत का निवारण कर दिया गया।
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2015 के तहत किसी भी मामले को दो माह के अन्दर सुनवाई कर निवारण कर दी जाती है। प्रखंडों/पंचायतों से संबंधित विवाद/समस्या को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, नवादा सदर/रजौली में कोई भी व्यक्ति अपील कर सकते हैं। जबकि जिला स्तरीय समस्याओं एवं परिवादों के निवारण कराने के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा का कार्यालय समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिने तरफ लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम भवन में संचालित है। विवादों के सुनवाई और निवारण में दोनों पक्षों को बुलाकर की जाती है। इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं ली जाती है। शिकायत दर्ज करने एवं निवारण की निःशुल्क व्यवस्था कार्यालय में की गयी है। आदेश से असंतुष्ट होने पर निःशुल्क अपील दायर की जा सकती है। शिकायत का निवारण अब और आसान हो गया है। अब ऑनलाईन भी शिकायत/अपील की जा सकती है।
आप भी बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज कराएं और निश्चित समाधान पाएं।

Related posts

साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ही नहीं ‘हिन्दी-प्रचारक’ भी थे देशरत्न, जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित हुई संगोष्ठी, पं विंध्यवासिनी दत्त त्रिपाठी भी किए गए याद!विदुषी कवयित्री ऋता शेखर ‘मधु’ की चार पुस्तकों का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में राजग की जीत पर शहर से गांव तक जश्न का माहौल:अजय विश्वास भटट

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गीडा, गोरखपुर में 1,040 करोड रु0 लागत की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-जिज्ञासा ने जलवायु परिवर्तन विषय पर छात्र-विज्ञान संपर्क कार्यक्रम की मेजबानी की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

अ.प्रा. सहायक योगेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के निधन पर शोक।

rktvnews

Leave a Comment