RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हनुमानगढ़:नगर परिषद आयुक्त ने किया अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण।

हनुमानगढ़/राजस्थान 23 जनवरी। जिला परिषद सीईओ तथा अतिरिक्त कार्यभार नगर परिषद आयुक्त सुनीता चौधरी ने मंगलवार को नगर परिषद हनुमानगढ़ की बालाजी सेवा संस्थान में संचालित तथा जंक्शन धान मंडी में संचालित अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सुनीता चौधरी ने भोजन कर रहे व्यक्तियों से बातचीत भी की और उनसे खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा। सुनीता चौधरी ने खाना बनाने वाले स्थान, पानी, बिजली, टोकन व्यवस्था, खाने की गुणवत्ता और साफ सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया।
सुनीता चौधरी ने इस अवसर पर अन्नपूर्णा रसोइयों के संचालकों को अन्नपूर्णा रसोई का होर्डिंग लगवाने, अन्नपूर्णा रसोई संख्या और संचालक का नाम लिखने के के निर्देश दिए। नगर परिषद आयुक्त ने रोटियों का वजन भी तोलकर देखा तथा निर्देश दिए की 600 ग्राम पूरी मात्रा में भोजन दिया जाए तथा 8 रुपए से अधिक की राशि ना ली जाए।
आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में जिले की नगरपालिकाओं में 25 रसोइया संचालित है, रसोइयों में 8 रुपए की दर से 600 ग्राम खाना परोसा जाता है। इस अवसर पर नगरपरिषद एक्सईएन सुभाष बंसल, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया उनके साथ रहे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम 05 जुलाई तक विस्तारित:दुर्गा राज

rktvnews

बक्सर: जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य,दंडाधिकारी की निगरानी में वितरण, ओटीपी बिना भी मिलेंगे सिलेंडर।

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर में युद्ध विराम और शांति वार्ता की अपील, माकपा के विजू कृष्णन ने कहा : राज्य प्रायोजित हत्याएं शर्मनाक

rktvnews

भोजपुर:बिहार फोटो वीडियो एक्सपो 2024 का आयोजन ज्ञान भवन पटना में।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 नवंबर 24

rktvnews

इरेडा ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के सह-वित्तपोषण के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment