RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 23 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने आगामी 09 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सोमवार को न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शमनीय वादों के चयन की गति को बढ़ायी जाए ताकि समय से पक्षकारों तक नोटिस पहुंच सके, जिससे पक्षकारों को न्यायालय से इतर आपस में सुलह समझौता करने का समय मिल सके।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत शमनीय वादों का निष्पादन कराने का बेहतर प्लेटफार्म है, इसमें ऑन द स्पॉट मुकदमों का निष्पादन से पक्षकारों को समय एवं धन की बचत होती है।
साथ ही उनके बीच भाईचारगी बनी रहती है, न्यायालयों में ऐसे कई मामले होंगे जिन्हें चिन्हित कर लोक अदालत में भेजना होगा, ताकि न्यायालय से भी मुकदमा कम हो।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा, एडीजे सुमन कुमार दिवाकर, रविशंकर कुमार, प्रोतिमा परिहार,शैलेंद्र कुमार, संजय प्रिया, श्रीराम झा एवं उपेंद्र कुमार, सीजेएम आदी देव, एसीजेएम माधवेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, नागेश प्रताप सिंह, समिता राज, करुणानिधि प्रसाद आर्या सहित सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:बेहतर प्रबंधन और कुशलता से करायें नीट की परीक्षा, कहीं भी न रहे कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा आम चुनाव 2024 के तैयारियों का किया समीक्षा।

rktvnews

पटना:बिहार सचिवालय सेवा कर्मियों की सिविल लिस्ट का विमोचन,ई-ऑफिस और तकनीकी प्रशिक्षण पर जोर।

rktvnews

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदान पदाधिकारी एवं माइक्रो आब्जर्वर का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

गिरीडीह:“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान एवं आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पोषण जागरुकता रथ को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment