RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गोपालगंज/बिहार 20 जनवरी।आज अम्बेदकर भवन, गोपालगंज के प्रांगण में जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के आलोक में उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर पदाधिकारी के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान से पूर्व की गतिविधियों, मतदान के दिन की जिम्मेदारियों और मतदान के बाद की कार्यवाहियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिला पदाधिकारी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं में विश्वास बहाली हेतु सभी सेक्टर को प्रशिक्षित किया। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को सेक्टर के साथ टीम भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया और कहा कि सभी एक सप्ताह के अंदर vulnerability मैपिंग (सुभेद्य मैपिंग) का कार्य कर VM 2 में अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। निर्वाचन में गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित करना, मतदान केंद्रों पर न्यूनतम बुनियादी सुविधा को सुनिश्चित करने का कार्य करना है।
ऐसे मतदान केंद्र जहां बहुत कम अथवा बहुत अधिक मतदान प्रतिशत है उसको चिन्हित करना और कारणों की पहचान करना। ऐसे सुभेद मतदाता और सुभेदता उत्पन्न करने वाले लोगों की पहचान करनी है ताकि आयोग के अनुसार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराया जा सके।
प्रशिक्षण में मतदान के दिन सेक्टर पदाधिकारी के कर्तव्यों से भी अवगत कराया गया। उस दिन भेजे जाने वाले प्रतिवेदन के बारे में बताया गया।
इसके अलावा, सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को सभी मतदान केंद्रों से कुछ आम मतदाताओं के मोबाइल नंबर प्राप्त करने को कहा गया।
प्रशिक्षण सत्र में उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ0 शशि प्रकाश राय ने सेक्टर पदाधिकारी की नियुक्ति से प्रारंभ दायित्वों को मतदान की समाप्ति के बाद तक सिलसिलेवार ढंग से बताया। साथ ही सभी कार्यों को कितने नियत अवधि में समाप्त करना है इस बारे में भी सूचित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि निर्वाचन की सफलता में सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ0 प्रदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपालगंज प्रांज्जल कुमार , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ अनुराग कुमार तथा जिला अन्तर्गत पदाधिकारीगण एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:”अनुगूंज” हमारी सांस्कृतिक विरासत के विस्तार और युवा प्रतिभाओं के लिए सुनहरा मंच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

NCORD से संबंधित जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: राजग सरकार में हुए विकास कार्य से विपक्षी पार्टी परेशान : सम्राट चौधरी

rktvnews

पटना : बांकीपुर उपचुनाव को लेकर यूपी के भाजपा विधायक ने की बैठक।

rktvnews

सी-डॉट और आईआईटी, जोधपुर ने “एआई के उपयोग से 5जी और उससे आगे के नेटवर्क में स्वचालित सेवा प्रबंधन” के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सचिवालय में चारधाम यात्रा, मानसखण्ड मंदिर माला मिशन, कैंचीधाम और पूर्णागिरी में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment