RK TV News
खबरें
Breaking Newsविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 में युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

फरीदाबाद/हरियाणा 19 जनवरी।केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय किरण रिजिजू ने 17 जनवरी, 2024 को हरियाणा के फरीदाबाद में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।
सम्मानित वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और युवा प्रतिभाओं की एक सभा को संबोधित करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि भारत का नेतृत्व युवा वैज्ञानिकों की गतिशील शक्ति द्वारा किया जाएगा। उन्होंने विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इच्छुक शोधकर्ताओं की शोध आवश्यकताओं के लिए एक मंच प्रदान करने में युवा वैज्ञानिक सम्मेलन (वाईएससी) की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
श्री रिजिजू ने आगे कहा कि अगले 25 वर्षों में, भारत युवा वैज्ञानिकों की प्रतिभा से प्रेरित होगा। उन्होंने विज्ञान को आम लोगों से जोड़ने वाले पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने में युवा वैज्ञानिक सम्मेलन के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि किसी राष्ट्र में जीवन का विकास और गुणवत्ता एक ऐसे समाज के निर्माण पर निर्भर करती है जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।
मौजूदा वैश्विक चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए श्री रिजिजू ने विश्वास जताया कि भारतीय युवा वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अपने नवाचारी समाधानों के माध्यम से राष्ट्र को एक स्थायी भविष्य की ओर ले जाने की कल्पना की।
युवा वैज्ञानिक सम्मेलन एक व्यावसायिक मंच के रूप में कार्य करता है, जो 45 वर्ष से कम आयु के युवा स्नातकोत्तर, शोधार्थियों, पोस्टडॉक्स, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाता है। इसमें अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों सहित विविध पृष्ठभूमि के प्रतिभागी भाग लेते हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य उन अनुभवों, विचारों और चर्चाओं के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना है जो देश की वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि में योगदान देते हैं।
सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान के साइंस मीडिया कम्युनिकेशन सेल (एसएमसीसी) ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युव वैज्ञानिक सम्मेलन के मीडिया प्रचार-प्रसार का समन्वय किया।

Related posts

मध्यप्रदेश:सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति, शासकीय सेवक, केंद्र एवं राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष एवं सदस्य नहीं बन सकेंगे मतगणना एजेंट!भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना एजेंट नियुक्त करने को लेकर जारी किए निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

फिल्म ‘गुलमोहर’ तीन पीढ़ियों में परिवार और घर के प्रयोजन की पड़ताल करती है: निर्देशक राहुल वी. चित्तेला

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की।

rktvnews

सारण:डीएम ने बाल पर्यवेक्षण गृह, बाल गृह, विशिष्ट दत्तक संस्थान तथा बालिका गृह का निरीक्षण किया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने राजगीर में सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आर.ओ.बी. का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment