RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

नवादा:सिवान के दम्पति को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण के लिए छः माह की शिशु अधिति कुमारी को दिया गया गोद।

नवादा/बिहार 18 जनवरी।जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा और उप विकास आयुक्त नवादा दीपक कुमार मिश्रा ने आज सिवान के दम्पति शौरभ कुमार एवं उनकी पत्नी लाली कुमारी को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण के लिए छः माह की शिशु अधिति कुमारी को गोद दिया गया। जिलाधिकारी ने दत्तक ग्रहण दम्पति को विशेष उपहार भी भेंट किये। गोद देने के पूर्व जिलाधिकारी ने अधिति को काफी लाड़ प्यार किये और कहा कि शिशु के पालन-पोषण पर विशेष ध्यान देंगे। दम्पति भी अधिति को पाकर काफी खुश हुए और उन्होंने कहा कि आज से हमारा परिवार पूर्ण हो गया। इसके लिए मैं करीब तीन वर्षोें से दत्तक ग्रहण की प्रतीक्षा कर रहे थे। केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण न्यू दिल्ली भारत सरकार के कैरिंग्स पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण विनियमन 2022 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 में निहित प्रावधान के अनुसार सभी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए विधिवत् दत्तक ग्रहण किया गया।
प्रशांत रमानिया सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई ने बताया कि अभी विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में 11 शिशु आवासित हैं, जिनका दत्तक ग्रहण प्रक्रियाधीन है। अधिति नामक शिशु छः माह पूर्व नवादा के बस स्टैंड नं0-03 के पास पायी गयी थी।
इस अवसर पर सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, मुकेश कुमार बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

उमरिया:आरोह 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेगा समग्र प्रशिक्षण।

rktvnews

विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का 11वां दिन, केंद्रीय कृषि मंत्री बेंगलुरु में किसानों से मिले।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सीएलईए-कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

दुमका:”आदि कर्मयोगी अभियान” अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment