RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दोनों हाथ में लड्डू और सर कढ़ाही में!प्राण प्रतिष्ठा के जरिए मिठाई बेचने और बनाने वालों पर चरितार्थ हो रहा यह मुहावरा।

अयोध्या/उत्तर प्रदेश (वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा) 17 जनवरी।“दोनों हाथ में लड्डू और सर कढ़ाही में”।”छप्पर फाड़कर” से मिलता जुलता यह मुहावरा, मिठाई बेचने वाले, इनसे जुड़े कारीगरों पर कारोबार के लिहाज से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन (22जनवरी)चरितार्थ होने जा रहा है। संभव है किसी खुश किस्मत या इनोवेटर का राम नाम से जुड़ा लड्डू, पेड़ा जैसी कोई मिठाई ब्रांड भी बन जाय।
ऐसा हो चुका है। बर्डपुर की राम कटोरी इसका सबूत है।

कार सेवा के दौरान चर्चित हुई थी सिद्धार्थनगर की रामकटोरी बन गई थी ब्रांड

बात 1990 की है। तब राम मंदिर आंदोलन चरम पर था। संतों, धर्माचार्यों और विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में कारसेवा का ऐलान किया था। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के बर्डपुर कस्बे के विनोद मोदनवाल कारसेवा के लिए अयोध्या जाते समय 2 नवंबर 1990 गिरफ्तार हो गए। उनको बस्ती जेल में रखा गया। 28 दिन बाद वहां से छूटे तो घर पर कटोरी के आकार की एक मिठाई तैयार की। इसका नाम रखा “रामकटोरी”। तब उन्होंने इसे बतौर प्रसाद लोगों में बांटा। नाम और स्वाद के कारण यह मिठाई हिट हो गई । खासकर बस्ती और गोरखपुर मंडल में। चूंकि इन दोनों मंडलों के बहुत से लोग रोजी रोजगार के चलते देश के महानगरों और विदेशों में रहते हैं, लिहाजा इनके जरिए यह बाकी जगहों पर भी पहुंतती है। संभव है प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भी किसके उपर रामजी की कृपा हो जाय।

पैकेजिंग और परिवहन से जुड़े लोगों की भी चांदी

सिर्फ मिठाई ही नहीं इसके पैकेट्स के लिए भी भगवान श्रीराम और राम मंदिर बने अलग अलग साइज के पैकेट्स की खासी मांग है। लिहाजा पैकेजिंग इंडस्ट्री को भी बूम मिलेगा। इसका लाभ इनको तैयार करने वाले कारीगरों को भी मिलेगा। लोडिंग अनलोडिंग और ट्रांपोर्टेशन से मिलने वाला रोजगार अलग से। पैकेट बनाने वाले ,ट्रांपोर्टेशन और लोडिंग अनलोडिंग करने वाले किसी मजहब के हो सकते हैं। ऐसे में यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के
“सबका साथ, सबका विकास”, विजन के अनुरूप होगा।

Related posts

आरा बस स्टैण्ड मे बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए व्यवसाईयों और पुलिस की बैठक संपन्न।

rktvnews

सरकार घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में और सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है: रक्षा सचिव

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

हनुमानगढ़:फर्जी कूपन काटने पर एक श्री अन्नपूर्णा रसोई ब्लैकलिस्ट, जुर्माना राशि होगी वसूल।

rktvnews

तुलसी पूजन दिवस पर ग्रामसभा रग्घूपूर में अखंड रामायण,पूजन,हवन और कीर्तन की रही है सदियों की परंपरा:अरविंद चित्रांश

rktvnews

सारण: डीएम और एसपी ने सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत दिघवारा एवम् सोनपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment