RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

Q TV पर होगी मस्ती और रोमांच; साथ में आएगा हँसी का तूफान।

मृदुल ने जीता करोड़ों लोगों का दिल; अब Q TV पर लगेंगे हर सोमवार से शुक्रवार दिल खोलकर ठहाके।

मुस्कान, पीआर \24×7 ,15 जनवरी।सदी के सबसे बड़े फनकार के रूप में पारिवारिक शो ‘मृदुल की दुनिया’ के लॉन्च को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। मृदुल और उसकी दुनिया में आपका स्वागत है। मृदुल के किरदार से आज हर कोई परिचित है, वह पहले ही करोड़ों लोगों का दिल जीत चुका है। यही वजह है कि Q TV- ज़रा हटके, आपके पसंदीदा किरदार को अपने चैनल पर ला रहा है। मृदुल इस शो का मुख्य किरदार है, जो अपने माता-पिता और बड़े भाई नितिन के साथ रहता है। मृदुल की माँ ही उनका घर चलाती हैं और बेहद सख्ती से परिवार की देखभाल करती हैं। परिवार की दिनचर्या काफी दिलचस्प है। जहाँ एक तरफ इसमें परिवार के सदस्यों का एक-दूसरे के प्रति प्यार देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ नोंक-झोंक भी देखने को मिलेगी, जिसे देखने के बाद दर्शक अपनी हँसी को चाहकर भी नहीं रोक सकेंगे और खुद को इस परिवार से जुड़ा हुआ पाएँगे।
मृदुल के पिता भी अपने परिवार की देखभाल करते हैं, लेकिन जब पैसे की बात आती है, तो अचानक से उनका बेहद कंजूस वाला रूप सामने आ जाता है। यही वजह है कि मृदुल और नितिन को घर के खर्चों को कम करने के लिए तरह-तरह की योजनाएँ बनानी पड़ती हैं, ताकि वे अपने लिए कुछ पॉकेट मनी बचा सकें।
कुछ ही दिनों में टेलीविज़न की शोभा बढ़ाने को तैयार इस शो का प्रीमियर 15 जनवरी, 2024 को रात 8:30 बजे होगा, जिसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार Q TV पर किया जाएगा। Q TV अपने दर्शकों के जीवन में अपने ज़रा हटके अंदाज़ के साथ मनोरंजन का तड़का लगाने में हमेशा ही सबसे आगे रहा है। दर्शकों को सबसे हटके कॉन्टेंट देने वाला यह चैनल, विविध और मनोरंजक शोज़ के साथ दर्शकों को आकर्षित करता है। यही वजह है कि चैनल ‘मृदुल की दुनिया’ की ठहाकेदार सीरीज़ को अपने सबसे खास दर्शकों के लिए परोस रहा है।
परिवार के साथ हर सोमवार से शुक्रवार मृदुल की अनिश्चितता से भरी दुनिया में शामिल हो जाइए, जिसकी अजीबों-गरीब परिस्थितियाँ इसे और भी अधिक दिलचस्प बनाते हुए इसे दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो बना देंगी। ‘मृदुल की दुनिया’ 15 जनवरी, 2024 से रात 8:30 बजे प्रसारित होगा सिर्फ और सिर्फ Q TV पर। Q TV उपलब्ध है डीडीएफडी, डीटीएच और केबल टीवी ऑपरेटर्स पर, जिनमें डीडी फ्री डिश- चैनल नं. 34, डिश टीवी- चैनल नं. 128, डीटूएच- चैनल नं. 153, जीटीपीएल- चैनल नं. 16, हैथवे- चैनल नं. 20 और डीईएन- चैनल नं. 120 एवं चैनल नं. 118 (गुजरात / महाराष्ट्र) पर उपलब्ध है। यदि Q TV आपके घर पर नहीं है, तो जल्दी ही अपने नजदीकी केबल ऑपरेटर से संपर्क करें।

Related posts

गिरिडीह:जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन व सड़क हादसे में कमी लाने के उद्देश्य से करें कार्य: रामनिवास यादव

rktvnews

जामिया मिलिया इस्लामिया के 105वें स्थापना दिवस पर “मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण” पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:बजट घोषणाओं के लिए इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों द्वारा आभार एवं अभिनंदन समारोह।

rktvnews

54वें आईएफएफआई चर्चा सत्र में ‘द रोड टू ऑस्कर’ के रहस्यों को उजागर किया।

rktvnews

अज़ीम प्रेमजी विश्‍वविद्यालय का तीसरा कैंपस राँची में शुरु होगा, इसका मकसद झारखण्ड और देश के पूर्वी हिस्से में शिक्षा को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाना है।

rktvnews

चतरा:पोषण अभियान 2025 के तहत साइकिल रैली एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment