RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मंडल कारा दरभंगा का किया गया निरीक्षण, बंदियों से मिलकर उनके रहन सहन,खान-पान व स्वास्थ्य की ली गयी जानकारी।

दरभंगा/बिहार 13 जनवरी।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव द्वारा मंडल कारा दरभंगा का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव श्री देव ने सभी वार्डों के बंदियों से मिलकर उनके रहन सहन, खान-पान व स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने कारा अस्पताल का निरीक्षण किया, साथ हीं महिला बंदी के साथ मौजूद नवजात शिशु के स्वास्थ्य सुविधा एवं टीकाकरण की जानकारी ली तथा उन्होंने तरुण वार्ड का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने ऐसे बंदियों के बारे में जानकारी ली जिनके पास उनके मुकदमे की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नहीं हो। निरीक्षण के समय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडल कारा में प्रतिनियुक्त जेल विजीटिंग पैनल अधिवक्तागण व जेल पीएलवी भी मौजूद थे।
उन्होंने सभी से कहा कि ऐसा कोई भी बंदी जिनके पास अपने मुकदमे की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नहीं हो तो उन्हें चिन्हित कर अविलंब विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दें,इसके अलावा किसी अन्य प्रकार की विधिक सेवा की आवश्यकता हो तो उसके लिए भी आवेदन करें।
सचिव श्री देव ने बढ़ती ठंढ़ को लेकर कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश कारा अधीक्षक स्नेह लता को दिया।
मौके पर पैनल अधिवक्ता माधव कुमार,इंदु कुमारी,संजीव कुमार और बेबी सरोज,प्राधिकार सहायक मुन्ना दास,मो. इमामुद्दीन आदि मौजूद थे।

Related posts

पटना में बंधु की पाठशाला ‘साहित्य महाकुंभ’ एवं ‘बिहार गौरव सम्मान’ का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:दलित समुदाय के परिछावन के समय गीत बजाने से रोकने को किया गया हमला निंदनीय : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भारत सरकार और मणिपुर सरकार ने घाटी स्थित मणिपुर के सबसे पुराने हथियारबंद समूह, यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के साथ शांति समझौते पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए।

rktvnews

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऐप व पोर्टल लांच, मैनुअल का विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment