RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सीतामढ़ी:पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु अभिलेख तैयार करने के लिए एकदिवसीय कैंप का आयोजन।

सीतामढ़ी /बिहार 13 जनवरी।समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में अपर समाहर्ता राजस्व ,मनीष शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु अभिलेख तैयार करने के लिए एकदिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।बैठक में अपर समाहर्ता ने बताया कि शेष बचे पंचायत सरकार भवनों के भवन निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण पंचायती राज विभाग को कराना है जिसको लेकर जिला के सभी अंचल अधिकारी, सभी आर०ओ, सभी अंचल अमीन, सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ परिचर्चा भवन में शेष पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्धता के मद्देनजर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। एक सप्ताह के अंदर जमीन हस्तांतरित करा दी जाएगी। निर्देश दिया गया कि शेष बचे पंचायत सरकार भवन हेतु अगले एक सप्ताह के अंदर जमीन की पहचान करते हुए भूमि हस्तांतरण के कार्रवाई की जाए इसमें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा चिन्हित की जा रही सभी सरकारी भूमि रजिस्टर से मिलान कर लिया जाए ताकि 50 डिसमिल जमीन उपलब्ध हो सके।
जिले में पूर्ण पंचायत सरकार भवनों की संख्या 27 है। कार्यरत पंचायत सरकार भवन 27 हैं। निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की संख्या 33 है। इसकी अतिरिक्त 65 पंचायत सरकार भवनों के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। शेष बच्चे 133 पंचायत में 90 में भूमि चिन्हित की जा चुकी है 43 के लिए भूमि चिन्हित किया जाना है। चिह्नित भूमि से संबंधित अभिलेख तैयार करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

नवादा:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन, विधि-व्यवस्था, खनन, भूमि विवाद निवारण, शराबबंदी आदि विभागों की मैराथन बैठक हुई।

rktvnews

परिक्षाकेंद्र पर जाने और आने के लिए मुफ्त में परिवहन की व्यवस्था:परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

rktvnews

चतरा:स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:महिला एवं बाल विकास के अमले ने ग्राम चिखली में रुकवाया बाल विवाह।

rktvnews

आईजीएनसीए ने शैक्षिक संगोष्ठी आयोजन के साथ अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के सभी मंडलो का वर्ग प्रशिक्षण संपन्न,बड़हरा विधायक ने किया उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment