RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

हनुमानगढ़:राष्ट्रीय युवा दिवस व करियर निर्माण संबंधी विषय पर पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता।

हनुमानगढ़/राजस्थान 13 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावरियावाली ढाणी में करियर डे का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से पधारे हुये विषय विशेषज्ञ डा. संजय मिश्रा और एसकेडी विश्वविद्यालय प्रोफेसर इन्द्र बुगालिया तथा स्थानीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र प्रभारी डा. संजय ने विद्यार्थियों को संकाय चयन व करियर निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी से रूबरू करवाया।
राष्ट्रीय युवा दिवस व करियर निर्माण संबंधी विषय पर पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी उक्त कार्यकम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य बृजप्रकाश गोदारा, एनएसएस प्रभारी व्याख्याता रविशंकर शर्मा व अन्य अध्यापकों ने भी छात्रों को करियर निर्माण संबंधी सभी शंकाओं का समाधान किया व महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

Related posts

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम – 2023 का पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम में शुभारंभ।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में जमीन अधिग्रहण संबंधी लाभुकों के भुगतान को लंबित न रखने और जल्द से जल्द देने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर क्यों? जवाद दें सम्राट चौधरी की सरकार : सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

rktvnews

सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह:SIR-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु विधानसभावार स्थापित होंगे मतदाता सहायता केंद्र, मतदाताओं को मिलेगी हर आवश्यक जानकारी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव

rktvnews

Leave a Comment