RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली/12 जनवरी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल (जो क्रमशः 13, 14 और 15 जनवरी को मनाये जाते हैं) की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा है, “लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
ये पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत के जीवंत स्वरूप होने के साथ-साथ अनेकता में एकता के प्रतीक भी हैं। इन अवसरों पर, हम पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दान संबंधी एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में संलग्न होते हैं। देश भर में अलग-अलग रूपों में मनाए जाने वाले ये त्योहार सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कृषि से जुड़े ये पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देते हैं। इन त्योहारों को मनाकर हम अपने किसानों की मेहनत को भी सम्मान देते हैं।
मेरी कामना है कि इन त्योहारों के माध्यम से प्रेम और सद्भाव की भावना बढ़े तथा देश में शांति तथा समृद्धि का और अधिक विस्तार हो ।”

Related posts

मोटा अनाज आधारित उत्पादों को बढ़ावा।

rktvnews

“सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला हैं : सम्राट चौधरी

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने एक देसी राइफल,215 बोतल 180 ml अंग्रेजी शराब के साथ तीन शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

राँची:Go, Grow, Glow Food है जरूरी महिलाओं के लिए : आहार विशेषज्ञ, डॉ अनामिका

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने दून कल्चरल एंड लिटरेरी सोसायटी द्वारा आयोजित ‘‘क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल’’ का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment