RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बीमार महिला को पुलिस ने पहुॅचाया अस्पताल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने शाहपुर-करनामेपुर मोड़ के पास से एक लावारिस, बूढी एवं बीमार महिला को पुलिस वाहन से चिकित्सा हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुॅचाया। उक्त महिला अपना नाम और पता नहीं बता पा रही है। उसके मुंह से झाग आ रहा था। थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि अगर किसी को उक्त महिला की जानकारी हो तो शाहपुर थाना को सूचित करें। उक्त महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी छानबीन में जुटी है।

Related posts

भोजपुर:किसान विरोधी है मोदी सरकार:सुदामा प्रसाद

rktvnews

पटना: ARC GIS Survey 123 मोबाइल एप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:केंद्र व राज्य सरकार का बजट सर्वांगीण विकास व विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला बजट :केंद्रीय मंत्री

rktvnews

भारत की महिलाएं और युवा दुनिया भर में परिवर्तन के अग्रदूत होंगे: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

रांची:ठाकुरगांव थाना से संबंधित मामले में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने दी अभियोजन की स्वीकृति।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 अप्रैल 26

rktvnews

Leave a Comment