RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत के स्यादवाद में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस।

बागपत/उत्तर प्रदेश 12 जनवरी।युवाओं के प्रेरणा स्रोत, समाज सुधारक वैश्विक जगत को हिंदुत्व भारत से पुन:परिचित कर सबको अभिभूत करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर आज नेहरू युवा केंद्र बागपत द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर स्यादवाद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कॉलेज बागपत में चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा स्वामी जी मात्र 39 वर्ष का जीवन जिया था और इतनी कम उम्र में उन्होंने विश्व भर में अपनी और अपने देश की पहचान बनाए जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया मात्र 39 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद ने भारत समेत पूरी दुनिया को नई राह दिखाई। उन्होंने युवाओं को उठो, जागो और अपने ध्येय की प्राप्ति तक न रुकने का संदेश दिया। युवाओं को स्वामी विवेकानंद की इस बात को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। क्योंकि हर राह की एक मंजिल होती है, जब हम अपनी सही मंजिल और मार्ग का चुनाव करके आगे बढ़ेंगे तो निश्चित की हमें सफलता मिलेगी।
जिलाधिकारी ने उनके 1893 के शिकागो सम्मेलन के भाषण के संबंध में भी प्रकाश डाला सम्मेलन में उन्हें कार्यक्रम के सबसे अंत में स्पीच देने का मौका दिया जिसमें उन्होंने अपना उद्बोधन भाइयों और बहनों से प्रारंभ किया जिसे देखकर सभी ने बहुत प्रशंसा की उन्होंने कहा कि आज का युवा अगर जो लक्ष्य बना ले उसे अवश्य प्राप्त कर सकता है क्योंकि युवाओं में ऊर्जा है जुनून है और भारत देश युवाओं का देश है भारत की सबसे शक्तिशाली पीढ़ी युवाओं की है उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित होने पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा आज का युवा अपने आप को 2047 के अनुसार देखें जब देश विकसित होगा तो उसे समय आप किस स्टेज में होंगे इसके अनुसार अगर कार्य करोगे तो एक नया ही लक्ष्य और एक नए ही पहचान और एक राष्ट्र निर्माण में आपका विशेष योगदान होगा उन्होंने युवाओं को शिक्षा दीक्षा के प्रति प्रेरित किया उन्होंने कहा हमें स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए ।
स्वयं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ें, उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं। अपने कर्म पथ पर सदा ही आगे बढ़ें और उनके जैसे सदा सरल-सहज जीवन जी सदा जीवन से और व्यक्ति की सादगी से उसकी अलग पहचान होती है।
इस राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए कार्यक्रम में रामोत्सव की भी झलकियां देखने को मिली बच्चों द्वारा किए गए कार्यक्रमों की जिलाधिकारी ने सरहान की जिलाधिकारी ने सभी को राष्ट्रीय मतदाता की शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी सहित आदि विद्यालय परिवार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

इंदौर के चार महत्वपूर्ण फ्लाईओवर्स का निर्माण जून तक होगा पूरा।

rktvnews

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने उत्पादन और बिक्री के मामले में वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण के पहले सोमवार भगवान श्री महाकाल मनमहेश स्‍वरूप में निकले नगर भ्रमण पर।

rktvnews

गुड फ्राइडे पर द होली सेवियर चर्च आरा में प्रार्थना सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: विधान परिषद उपचुनाव को ले प्रेक्षक ने किया मतगणना केंद्र एवं वज्रगृह का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व शेर दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment