RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने टॉप 10 अपराधियों में शामिल इनामी विकास कुमार को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार इनामी विकास कुमार के साथ भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव।

आरा/भोजपुर 11 जनवरी।भोजपुर जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल 25000 रूपये के इनामी विकास कुमार अपराधी को भोजपुर पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है।
भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार आरा मुफ्फसिल, उद्वन्त नगर और आरा नवादा थाना में हत्या,लूट सहित अवैध हथियार के दर्ज कई मामलों में उक्त इनामी अपराधी की तलाश भोजपुर पुलिस को थी। जिसकी अपने पैतृक गांव उद्वंत नगर थाना अंतर्गत भगवतीपुर में होने की और किसी बडी अपराधिक घटना को अंजाम देने की गुप्त सूचना आरा मुफ्फसिल थाने को बीती रात्रि मिली।मुफ्फसिल थाने को प्राप्त गुप्त सूचना पर भोजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इनामी विकास कुमार की गिरफ्तारी हेतु मुफ्फसिल और उद्वंत नगर थाना के साथ डीआईयू भोजपुर की एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी कर भगवतीपुर से इनामी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। भोजपुर पुलिस ने बताया की विकास कुमार ने विभिन्न थानों में दर्ज मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। विकास कुमार की गिरफ्तारी से कई कांडो का निष्पादन होने के साथ साथ ही जिले में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Related posts

जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग बंधु की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 जून 24

rktvnews

दरभंगा प्रेक्षागृह में 112वाँ बिहार दिवस समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:रो. मंजीत आनंद बने रोटरी क्लब आरा के प्रेसिडेंट, पद ग्रहण कर बोले जन सेवा से क्लब होगा प्रतिष्ठित।

rktvnews

“स्वातंत्र्य वीर सावरकर” फिल्म को बिहार में प्रतिबंधित करने की मांग।

rktvnews

राजनांदगांव : व्यय प्रेक्षक ने मतदान केन्द्र धुसेरा का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment