RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान विधानसभा अधिकारी परिषद को वासुदेव देवनानी ने दिलाई शपथ।

जयपुर/राजस्थान 09 जनवरी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के अधिकारियों का आव्हान किया है कि वे विधानसभा की गरिमा को बनाये रखे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में परिवार के सदस्य की भावना से कार्य करें। जो कार्य आपको दिया जाये उसे ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करें।
श्री देवनानी मंगलवार को यहां विधानसभा सचिवालय की नव निर्वाचित अधिकारी परिषद के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।वासुदेव देवनानी ने परिषद के अध्यक्ष लोकेश जैन, उपाध्यक्ष रसिक बिहारी मीणा, सचिव शिव कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष शा‍न्ती कुमार सैनी, संयुक्त सचिव रवि कुमार जैन, कार्यकारिणी सदस्यों इन्द्रा शर्मा, दिनेश कुमार राव, फारूक खान, ललित त्रिवेदी, नरेन्द्र कुमार शर्मा और राजकुमार टांक को शपथ दिलाई। विधानसभा के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को कोई समस्या हो तो वह उनसे सीधे आकर मिल सकता है। समस्या का निराकरण के पूरे प्रयास किये जायेंगे। इस मौके पर विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारीगण मौजूद थे।

विधानसभा में पौषबड़ा आयोजन

राजस्थान विधानसभा सचिवालय परिसर में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार पौष माह के उपलक्ष्य में पौष बड़ा भोजन प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रसादी से पूर्व परिसर में स्थित शिव मंदिर में भव्य झांकी के श्रृंगार दर्शन, भजन कार्यक्रम और महाआरती का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर अध्यक्ष देवनानी, नगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वरर गर्ग को प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने साफा पहनाकर, शौल औढाकर और माल्या‍र्पण कर अभिनन्दन किया। अधिकारी परिषद के अध्यक्ष श्री लोकेश जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष श्री देवनानी ने विधानसभा के कर्मचारियों के साथ प्रसादी ग्रहण की।

श्री देवनानी ने श्री गर्ग को बधाई दी

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को विधानसभा में नियुक्त सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts

दरभंगा:डीएम व एसएसपी ने संयुक्त रूप से सिपाही भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किये औचक निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन,नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांसे।

rktvnews

भोजपुर:एनएसएस महाराजा कालेज व स्माइल हाउस द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विद्युतीकरण में अनियिमितता और नियमों की अवहेलना पर 6 विद्युत अफसरों पर कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment