RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर डीएम ने डॉ० भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, बक्सर में “दीदी की रसोई” का किया शुभारंभ।

बक्सर/बिहार 09 जनवरी।बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा डॉ० भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय बक्सर में “जीविका”के माध्यम से संचालित “दीदी की रसोई” का फीता काट कर शुभारंभ किया गया।
जीविका की दीदियों द्वारा बनाए गए भोजन को खाकर बच्चे काफी खुश दिखे। जिला पदाधिकारी के द्वारा दीदियों को छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पौष्टिक भोजन सामग्री बनाने एवं समय से वितरित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर एवं विद्यालय छात्रावास प्रबंधक को जीविका के साथ समन्वय रखते हुए सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
डॉ० भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में नामांकित कुल 286 बच्चों को जीविका की दीदियों के द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, विद्यालय छात्रावास प्रबंधक, डीपीएम जीविका, नॉन फार्म मैनेजर जीविका एवं जीविका दीदियां उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:रामनवमी शोभायात्रा समिति की बैठक महादेवा हनुमान मंदिर में आयोजित।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर थाना में जब्त शराब को किया गया विनष्ट।

rktvnews

श्वेत जोकर का उदय।

rktvnews

भोजपुर :तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने 9 माह में 900 करोड़ की लागत से कराया विकास का कार्य,बनाया इतिहास : अभय विश्वास भट्ट

rktvnews

पितृसत्ता में कैद आरएसएस!

rktvnews

भोजपुर : सूहिया भागङ में नाव पर से शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment