RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर:आगामी 09 मार्च 24 के लोक अदालत की सफलता को ले बैठक।

आरा /भोजपुर 09 जनवरी।आगामी 09 मार्च, 2024 को वर्ष के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ बैठक किया गई। उन्होंने सभी पदाधिकारीगण को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहां की हम लोगों ने पिछले वर्ष लोक अदालत के जरिए हजारों सुलहनीय मामलों का निष्पादन कर उन लोगों को सुलभ न्याय उपलब्ध कराया इस वर्ष भी चार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिनमें प्रथम लोक अदालत का आयोजन 09 मार्च को निर्धारित है। बैठक में जिला न्यायाधीश द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु सुलहनीय वाद अभिलेख को चिन्हित करने का निर्देश भी दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गौतम कुमार ने बताया की अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में हो सके इसके लिए सभी न्यायिक पदाधिकारीगण से सुलहनीय वादों में निष्पादन हेतु वादों की सूची की मांग की जाएगी। जिसके पश्चात पारा विधिक स्वयंसेवक द्वारा उन वादों में नोटिस तैयार कर घर घर जाकर पक्षकारगण को नोटिस तामिला कराएंगे और राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराने तथा समझौता के आधार पर निष्पादन हेतु विधि सम्मत जानकारी इनके द्वारा दी जाएगी।

Related posts

उत्तराखंड:राजभवन में आयोजित हुआ‘‘भविष्य के लिए तैयार स्कूलों के निर्माण’’ कार्यक्रम,राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश में भी दिये जायेंगे स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड्स : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल:‘‘बांध दिये ऋतुराज ने ऐसे वंदनवार पीले-पीले हो गये मन के आंगन द्वार’’

rktvnews

मध्यप्रदेश : भोपाल में वृक्षारोपण महोत्सव में एक दिन में 4000 पौधे रोपे गए ,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी पौधे रोपे।

rktvnews

दरभंगा:जीविका से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक कुप्रथाओं से मिली आज़ादी-एक मौन क्रांति।

rktvnews

गया लोकसभा सीट को लेकर बड़ा ऐलान! पिता-पुत्र के खिलाफ मैदान में उतरेंगे हम गुट के नेता :-रामेश्वर यादव

rktvnews

Leave a Comment