RK TV News
खबरें
Breaking Newsसेवा

ठंड में कंबल और संग्रहित वस्त्र जरूरतमंदों को वितरित कर मिल रही है आत्मिक संतुष्टि:समाजसेवी अमरदीप जय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 जनवरी।कड़कड़ाती ठंड के मौसम में कमजोर, वंचित और असहायो को राहत पहुचाने के लिए अनेक संगठन से लेकर समाजसेवी निश्चित रूप से कार्य कर रहे हैं जिसमें जिला प्रशासन, नगर निगम आदि भी है। सरकार की राहत व्यवस्था भी है।बावजुद इसके हर साल यही होता है,होते भी रहेगा, इसमें समाज सेवा भी ,यश प्राप्ति भी है दिखावटी भी। लेकिन जो हो रहा है वह अच्छा है, होना भी चाहिए ,कम से कम कुछ ही लोगों को राहत तो मिल जाता है। ऐसे ही एक कार्यकर्ता, स्वयंसेवक का नाम अमरदीप कुमार जय है ,जो सदर अस्पताल के आसपास या अन्य स्थानों पर लाचार और जरूरतमंद को देखकर राहत पहुंचाने का काम करते हैं, चाहे सेवा देकर उन्हें सुख शांति देने का प्रयास करते हैं।
जरूरत मंदो के बीच पहुंचकर कंबल वितरण करते हैं। पुराने शर्ट ,पैंट ,गंजी, लूंगी ,धोती, इत्यादि कपड़े पहनाकर , अगर उनको कहीं जख्म है तो उसका भी बैंडेज और दवा देकर सहयोग का काम करते हैं जिसे देखा जा सकता है।शनिवार की रात में अस्पताल मेडीकल वार्ड में दोनो पैर से विकलांग महिला कैदी को भी कंबल सप्रेंम भेंट किया, मरिजो को साफ सुथरा कर पुराने गर्म कपड़े पहनाया गया जिसमें ईनर, स्वेटर, जाकिट, ईनर, टोपी, मोजा, जांघिया, शर्टपैंट, मफलर रहा ।इन्होंने बताया की इस पुनित कार्य में अजय जैन शिक्षक, रविसुंदर दास, संजय तिवारी, कंन्हैया प्रसाद कंपाउडर, रंजित चौरसिया उर्फ मिठाई लाल, जगनारायण यादव उर्फ मंटु यादव, अमरदीप कुमार समाजसेवी संग समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहकर अपना योगदान किये है और सदा करने का भरोसा दिलाया है। इन्होंने बताया कि ऐसा सामाजिक कार्य करने से सामाजिक सेवा के साथ-साथ आत्मिक संतुष्टि होती है। आप भी सेवा और सहयोग के सहभागी बन सकते हैं।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में विभिन्न विभागों की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।

rktvnews

कहानिका हिंदी पत्रिका का विश्व हिन्दी दिवस पर कवि सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:लीगल लिट्रेसी क्लब के सदस्य छात्र/छात्राओं के बीच “संविधान की महत्ता” विषय पर लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

कुलपतियों के पदों को भरने से पूर्व राज्य कानून में संशोधन हो : फूटाब

rktvnews

बागपत:कांवड़ मेले की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:पिंक मतदान केंद्र को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता दल को रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment