RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

देश बदलने का प्रतीक विकसित भारत संकल्प यात्रा!यात्रा के प्रति आमजन का उत्साह अभूतपूर्व- राज्यपाल मंगूभाई पटेल

भोपाल/ मध्यप्रदेश 07 जनवरी।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। एक समय था जब सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को चक्कर लगाने पड़ते थे। आज स्थिति बदल गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में अब सरकार खुद चल कर हितग्राहियों के घर पहुँच रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति और परिवार को मिले, यह सुनिश्चित कर रही है। यात्रा के प्रति आमजन का उत्साह अभूतपूर्व है। श्री पटेल शनिवार को देवास जिले के गंधर्वपुरी ग्राम में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद, विधायक, जिला, जनपद और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। हमारी उपलब्धियां साफ बता रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी होगी। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है। महिलाएं सशक्त बन रही है। ग्राम विकसित हो रहे हैं। अर्थव्यवस्था मजबूत बन रही है। उन्होंने देवास जिले की स्व- सहायता समूह की सदस्य के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ऑनलाइन चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि हम सबका यह सौभाग्य है कि देश का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के पास है, जो गरीबों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए दिन रात कार्य कर रहा है। महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना, पक्की छत का घर बनाने के लिए आवास योजना जैसी अनेक योजनाएं बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी सबका साथ सबका विश्वास के साथ समावेशी समाज के निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों में सहयोग करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे वर्ष 2047 में विकसित भारत कैसा देखना चाहेंगे, इस संबंध में अपने विचार भी प्रस्तुत करें।
कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विकसित भारत बनाने की शपथ उपस्थित जनों को दिलाई।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम के उपरांत गंधर्वपुरी के पुरातत्व संग्रहालय का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में शमी के पौधे का रोपण किया।

Related posts

डीसी ने सुनी आमजन की समस्याएं!अधिकारी समय पर करें आमजन का कार्य: डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जी जाड़ावत ने शादी ग्राम पंचायत में किया 6 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में ‘पृथ्वी दिवस’ के साथ मनाया गया जयंती समारोह, आयोजित हुआ कवि-सम्मेलन।

rktvnews

भोजपुर:फुटओवर ब्रिज आम लोगों की चिर प्रतीक्षित मांग, जुलाई तक होगी पूरी :सुदामा प्रसाद

rktvnews

लॉमेन ब्रांड के परिधान अब यूपी अयोध्या में भी।

rktvnews

Leave a Comment