RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत के मंदिरों में रामोत्सव राम रंग में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।

बागपत/उत्तर प्रदेश 05 जनवरी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बंधित अधिकारियों के साथ 14 जनवरी से 22 जनवरी तक उत्तरायण मकर संक्रांति से जनपद के आध्यात्मिक स्थलों में मंदिरों में भजन कीर्तन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए जाने के संबंध में बैठक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने कहा जनपद के सभी मंदिरों में अनिवार्य रूप से सुंदरकांड अनिवार्य है और ऐतिहासिक मंदिरों में पूर्ण तरीके रामचरितमानस का पाठ किया जाएगा उन्होंने कहा कि सभी नगर निकाय क्षेत्रों में राम यात्रा, कलश यात्रा का भी भव्य आयोजन किया जाए।
उन्होंने कहा यह कार्यक्रम महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित विश्वप्रसिद्ध महाकाव्य रामायण की रचना श्रीराम जी की जीवनगाथा पर आधारित है। इस महाकाव्य में श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यों की स्थापना का आदर्श प्रस्तुत किया गया है, जो वर्तमान समय में अत्यधिक प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण है। इस विश्वप्रसिद्ध अमूर्त धरोहर का संरक्षण एवं जनमानस तक इसकी जानकारी पहुंचाना हम सबका उत्तरदायित्व है।
अयोध्या में नव निर्मित श्रीराम मंदिर निर्माण समाज व देश में जन-जन तक इन्हीं संस्कारों, आदर्शों, प्राचीन परम्पराओं एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना की ओर अग्रणी कदम हैं। श्रीराम जी की जन्मभूमि, अयोध्या के इस मंदिर से जन मानस का बेहद करीबी लगाव रहा है। श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सम्पूर्ण जनपद में दिनांक 14 जनवरी, 2024 से 22 जनवरी, 2024 तक प्रदेश के समस्त राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण-पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे इसके संबंध में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों से मंदिरों की सूची उपलब्ध कराई जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
नगर निकायों में नगर संकीर्तनों का आयोजन किया जाये, जिसमें स्थानीय भजन/कीर्तन मण्डलियों को सम्मिलित करते हुए नगरों में राम मंदिर रथ एवं कलश यात्राओं का आयोजन किया जाये।
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को समस्त मंदिरों की सूची उपलब्ध कराई जाने के निर्देश दिए।
मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह को बनाया है और उनके सहायक के रूप में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ए के त्रिपाठी होंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ,जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी सहित समस्त अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला प्राधिकार अध्यक्ष आनंद नंदन सिंह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की।

rktvnews

भोजपुर: द्वापर से कलयुग तक प्रासंगिक है कृष्ण और सुदामा की मित्रता: दीदी सुदीक्षा जी महाराज

rktvnews

अभी भी जारी है भाजपा नीत एनडीए सरकार में भारतीय कृषि का कॉरपोरेटीकरण।

rktvnews

देवघर:इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियाँ; उपायुक्त ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

Leave a Comment