RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बीसीए सचिव ने बिहार रणजी टीम की सूची की जारी!इंद्रजीत कुमार को बिहार रणजी टीम की सौंपी कमान।

पटना/बिहार 04 जनवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार ने बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित होने वाले रणजी ट्रॉफी सत्र 2023 -24 में बिहार राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली बिहार रणजी टीम की घोषणा सीनियर सिलेक्शन कमेटी द्वारा चयनित सूची को सार्वजनिक करते हुए कहा कि दिनांक 5 जनवरी 2024 से 8 जनवरी 2024 तक राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मुंबई टीम के साथ पहला रणजी मुकाबला खेला जाएगा।
जिसमें बिहार रणजी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित खिलाड़ियों की सूची निम्न इस प्रकार है :-
इंद्रजीत कुमार (कप्तान), शशीम राठौर, समर कादरी, कुमार मृदुल, कुमार रजनीश, शशि आनंद, अपूर्वा आनंद (उप- कप्तान), लखन राजा, यशस्वी ऋषभ, प्रतीक कुमार, विक्रांत सिंह, हिमांशु हरि, विकास रंजन (विकेट कीपर), शशि शेखर, वेदांत यादव (विकेट कीपर), अभिनव कुमार, कमलेश कुमार सिंह, विश्वजीत गोपाला, प्रशांत श्रीवास्तव, दीपक राजा।

सुरक्षित खिलाड़ी

स्वराज राठौर, समीर श्रीवास्तव, रंजन राज, अनिमेष शर्मा, कुमार आर्य और अभिषेक कुमार सिंह।जबकि सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में बिहार रणजी टीम के मैनेजर कृष्णा पटेल, कोच:- राकेश सिन्हा, सहायक कोच :- जुल्फी शम्स , फिजियो :- डॉक्टर अभिषेक कुमार और ट्रेनर:- आलोक कुमार केसरी को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया की चयनित सभी खिलाड़ियों एवं सपोर्टिंग स्टाफ को ईमेल एवं दूरसंचार के माध्यम से संपर्क स्थापित कर कल आवश्यक रूप से रिपोर्टिंग करने के लिए सूचित किया जा रहा है।

Related posts

एनटीपीसी ने ब्रैंडन हॉल समूह (ग्रुप) के प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता पुरस्कारों में दो रजत पुरस्कार जीते।

rktvnews

गिरिडीह:वित्तीय समावेशन के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की विशेष पहल : क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची का गिरिडीह आगमन एवं हरला पंचायत में समावेशन शिविर का दौरा।

rktvnews

भोजपुर:व्यवहार न्यायालय एवं लॉयर्स हॉल के लिए प्रस्तावित स्थलों का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: डा जे बी पाण्डेय लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: टीबी मरीजों के बीच पोषाहार पॉकेट का किया गया वितरण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:ठकराहा प्रखंड के कोइरपट्टी में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment