RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना के पोत उत्तरी/मध्य अरब सागर में मिशन पर तैनात हैं।

नई दिल्ली/03 जनवरी।भारतीय नौसेना उत्तरी/मध्य अरब सागर और अदन की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा स्थिति की निगरानी करना जारी रखे हुए है। भारतीय नौसेना के जहाज एवं विमान कड़ी निगरानी बनाए रखने और समुद्री सुरक्षा अभियान चलाने हेतु मिशन पर तैनात हैं।
पिछले एक सप्ताह के दौरान, इस क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना कार्य समूहों ने बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वाले जहाजों और दूसरे जहाजों पर सवार होकर जांच की है।
भारतीय नौसेना के समुद्री गश्ती विमान और आरपीए इस क्षेत्र पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
आईएमएसी और आईएफसी आईओआर सफेद शिपिंग, विशेष रूप से इस क्षेत्र में चलने वाले भारतीय ध्वज से लैस व्यापारिक जहाजों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। भारतीय नौसेना ईईजेड के भीतर कड़ी निगरानी को बनाए रखने हेतु तटरक्षक बल के साथ समन्वय भी कर रही है।
भारतीय नौसेना राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए समग्र स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और इस क्षेत्र में व्यापारिक नौवहन और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

किसानो के सिचाई का मुख्य संसाधन नहर की पक्की करण करने पर विचार क्यो नही ?:-भाई दिनेश

rktvnews

बेगुसराय का 03 लाख रुपए का ईनामी अपराधी नागमणि महतो उर्फ नागो दिल्ली से गिरफ्तार।

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु गठित विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने दिया महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

लोकसभा में प्रश्नकाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में समग्र कृषि विकास की दी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment