RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नेता जी ने निकाली साइकिल!जिले का करेंगे भ्रमण, बिहार सरकार की उपलब्धियों से लोगो को कराएंगे अवगत।

यात्रा के पूर्व महात्मा गांधी,भीम राव अम्बेडकर, चंद्रदेखर आज़ाद,भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली।

आरा/भोजपुर 31 दिसंबर। आज जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने आज स्थानीय सदर अस्पताल परिसर स्तिथ महात्मा गांधी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित और उन्हे नमन करते हुए भोजपुर जिले में बिहार सरकार की उपलब्धियों के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से अपनी साइकिल यात्रा आरंभ की। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी यात्रा आरंभ करने के पूर्व उन्होंने नीतीश कुमार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हे बधाई देते हुए कहा की उनकी यह यात्रा नीतीश कुमार के प्रति समर्पित है और वह जिले भर में इस साइकिल यात्रा के माध्यम से समाज के अंतिम पावदान तक के लोगो के बीच जाकर बिहार सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रति लोगो को जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया की उनकी यह यात्रा एक महीने की होगी जिसका समापन वह महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के दिन उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करेंगे।

Related posts

आईएनएस काबरा श्रीलंका में कोलंबो पहुंचा।

rktvnews

राजस्थान:मंत्रिमण्डल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के गांधी के नाम से विख्यात, महान राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रसिद्ध डेंटल सर्जन सह कोषाध्यक्ष डा प्रतीक कुमार को राष्ट्रीय नवरत्न पुरस्कार मिलने पर रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित!डॉक्टर प्रतीक के सम्मानित होने से भोजपुर जिला और रेड क्रॉस का सम्मान बढ़ा है:पूर्व एमएलसी लालदास राय

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 अगस्त 26

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई दिव्यांगजनों की स्वावलंबी टीम।

rktvnews

Leave a Comment