RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड:भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर की जाए जन सुनवाई: मुख्यमंत्री

देहरादून/ उत्तराखंड 31 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में भू – कानून के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर जन सुनवाई की जाए और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों और विशेषज्ञों की राय ली जाए।
उन्होंने कहा कि भू-कानून के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था के लिए गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर को भी शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश हित और जनहित में यह निर्णय लिया गया है कि भू कानून समिति की आख्या प्रस्तुत किये जाने तक या अग्रिम आदेशों तक जिलाधिकारी प्रदेश से बाहरी व्यक्तियों को कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की अनुमति के प्रस्ताव में अंतिम निर्णय नहीं लेंगें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि समिति द्वारा विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर तेजी से ड्राफ्ट बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी निर्णय प्रदेश के हित में लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, एडीजी ए. पी अंशुमन, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव जे.सी. कांडपाल उपस्थित थे।

Related posts

राज्यपाल से नवनियुक्त कुलपतियों की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन!16 से 22 दिसंबर तक लगेगा खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय सितारों का जमावड़ा।

rktvnews

गिरिडीह:पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना पालगंज में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अन्तर्गत किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

इंदौर:आत्मनिर्भरता से पूरकता को समझने की राज्य स्तरीय 30 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 फरवरी 26

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment