RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुरी विकास मंडल ,सीवान के तत्वावधान मे भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकूर की 136 वीं जयंती मनायी गई।

सिवान/ बिहार 31 दिसंबर।भोजपुरी विकास मंडल ,सीवान के तत्वावधान मे भोजपुरी के शेक्सपीयर महान कलाकार एवम रंगकर्मी भिखारी ठाकूर की 136 वीं जयंती मनायी गई। इस अवसर पर सर्बप्रथम आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्म का विधिवत उद्घाटन कर भिखारी ठाकूर के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया । हिन्दी एवं भोजपुरी के विद्वान प्राचार्य उदय शंकर पान्डेय ने कार्यकर्म का उद्घाटन किया एवम आगन्तुक अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सचिव डां सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने किया।
महान भोजपुरी लोक कलाकार भिखारी ठाकूर अपने नाच मंडली के साथियों द्वारा रंगमंच से सामाजिक कुरूतियो के विरुद्ध प्रहार कर जनमानस में जागरूकता के द्वारा जिस नई चेतना का संचार किया उसके लिए हमारे बीच हमेशा अवि स्मरणीय रहेंगे। ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगो के समक्ष व्याप्त समस्यायों एवम चुनौतियों का अपने कला के द्वारा सजीव चित्रण किया ।दूसरे सत्र में कवियों द्वारा एक से बढकर एक उनके द्वारा रचित भोजपुरी गीतो को सुनाया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखक,साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता युगल किशोर दुबे एवं मंच संचालन दारोगाराय कांलेज के प्रो.उपेन्द्र नाथ यादव ने किया।युगल किशोर दुबे ने बताया कि भिखारी ठाकूर आज भी प्रासांगिक है क्योकि भोजपुरी हमारी मातृभाषा के साथ ही प्रेम और भाईचारे की भाषा है। कई देशो मे बोले जानेवाली भोजपुरी को आजतक अष्टम अनुसूची में शामिल नही किया गया।भोजपुरी की उत्कृष्ट सेवा के लिए उपस्थित गणमान्य ब्यक्तियो को समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए शाल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सदाननद तिवारी अखिलेश पान्डेय पूर्व प्राचार्य साहित्यकार एवं अभियन्ता गणेश प्रसाद भोरे गोपालगंज, साहित्यकार. बुद्धजीवी एवं शिक्षाविद श्रीगणेश दत्त पाठक सीवान को भिखारी ठाकूर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।वरिष्ठ शायर उस्ताद कमर सिवानी को राजमंगल मिश्र समृति सम्मान से सम्मा नित किया गया।इस अवसर पर काव्य गोष्ठी में बाहर से आये हुए कबियो एवं शायरो ने सभी को अपनी रचनाओ द्वारा मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करनेवालो मे आयोजन समिति के सदस्य. राम नरेश सिंह, प्रो.रामसुन्दर चौधरी प्राचार्य, प्रो किशोर कुमार पान्डेय प्राचार्य, डां सुधांशु शेखर,डां गणेश दत्त पाठक , गुरू प्रसाद गुरू ,,दिवाकर उपाध्याय ,प्रो.भरत प्रसाद.डां जगन्नाथ प्रसाद.मुरलीधर.मिश्रा. मुन्ना कुमार मिश्र, एडवोकेट.रुपेश कुमार तिवारी. शशि कुमार सिंह,डां अनिल कुमार श्रीवास्तव मंसूर आलम,उपेन्द्र पाठक.मार्कन्डेयजी,प्रवीण कुमार अधिवक्ता श्रीसुरेन्द्र पासवान.आदि प्रमुख है। कार्यक्रम का समापन युगल किशोर दुबे के अध्यक्षीय भाषण एवं प्रो. उपेन्द्र यादव के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

Related posts

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

Admin

दैनिक पञ्चांग: 16 मार्च 24

rktvnews

भोजपुर सिविल सर्जन बने निक्षय मित्र, टीबी मरीज को दिया पोषाहार पैकेट।

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : अभियुक्त व शराबी समेत तीन गये जेल।

rktvnews

किसानों को निर्धारित समयसीमा में हो बीमा क्लेम का भुगतान – जिला कलेक्टर

rktvnews

Leave a Comment