RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने धनेश्वरी साहू के कच्चे मकान को पक्के मकान में बदल दिया।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 30 दिसम्बर।प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए घर बनाने के सपने को साकार कर रही है। महासमुंद जिले के ग्राम गड़बेड़ा की धनेश्वरी साहू का पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उनका गांव गड़बेड़ा जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत जिला महासमुंद मुख्यालय से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहले उन्हें कच्चे और जर्जर मकान में अपने परिवार के साथ रहना पड़ता था। उनका जीवन बहुत ही कठिनाई से भरा रहा प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली और अपना पंजीयन प्राथमिकता से करा लिया।
धनेश्वरी साहू को 2016-17 में आवास स्वीकृति दी गई। तीन किश्त के रूप में उन्हें एक लाख 20 हजार रूपए आवास बनाने के लिए राशि दी गई। प्रथम किस्त की राशि 48000 रुपये एफटीओ के माध्यम से अंतरित की गई, जिसके तुरंत बाद उन्होंने आवास निर्माण कार्य प्रारंभ किया। दूसरे किस्त की राशि एफटीओ के माध्यम से खाते में अंतरित की गई इस राशि का उपयोग कर आवस निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया। जिसके कुछ दिन के बाद अंतिम किस्त 24000 रूपए एफटीओ के माध्यम से खाते में अंतरित कर दी गई। आवास निर्माण के साथ-साथ धनेश्वरी ने राजमिस्त्री का प्रशिक्षण भी लिया है। मनरेगा से 90 दिवस की मजदूरी भुगतान की राशि भी मिली। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर में शौचालय की भी सुविधा है।

Related posts

फोर्टिस गुरुग्राम ने मल्‍टी-डिसिप्लिनरी केयर के साथ मोटापे से निपटने के लिए समग्र ओबेसिटी क्लिनिक शुरू किया।

rktvnews

नारनौल:हमारा छोटा सा प्रयास किसी व्यक्ति के अमूल्य जीवन को बचा सकता है : पवित्रा यादव व राजकुमार व्यास

rktvnews

रायपुर : रामनामियों ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने 150 साल पहले बता दिया था, इसी तिथि पर बनेगा श्रीराम का भव्य मंदिर।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:शैक्षणिक जागरूकता के तहत धनछूहां के गरीब बच्चों में शिक्षण समाग्री वितरीत।

rktvnews

उज्जैन:महाराणा प्रताप घांस की रोटी खाकर स्वाभीमान के साथ जिये, पर उन्होंने कभी स्वतंत्रता के साथ समझौता नहीं किया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment