RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बक्सर जिलें के एम0पी0 उच्च विद्यालय में हॉकी खेल के गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र हेतु प्रशिक्षक का होगा चयन,इच्छुक अभ्यर्थी 2 जनवरी तक दे सकते है आवेदन।

बक्सर/बिहार 29 दिसंबर।नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार अपर मुख्य सचिव, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 1940 दिनांक 21 नवम्बर 2023 के आलोक में महानिदेशक-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना की अध्यक्षता में दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को आहूत बैठक की कार्यवाही के क्रम में गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण योजना के तहत बक्सर जिलें के एम0पी0 उच्च विद्यालय में हॉकी खेल के गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस केन्द्र के लिए प्रशिक्षक (अतिकुशल) का चयन किया जाना है। सभी बक्सर जिलें के स्थानीय/निकटवर्ती क्षेत्र के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 02 जनवरी 2024 तक अपना आवेदन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय एम0पी0 उच्च विद्यालय बक्सर में कार्यालय अवधि में जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षक हेतु आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र सीमा न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 45 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदक को न्यूनतम इंटरमीडिएट किसी भी संकाय से उर्तीण एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जूनियर/सीनियर स्तर के खेल में सहभागिता होनी चाहिए। भारतीय खेल प्राधिकरण अन्तर्गत राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छः सप्ताह सर्टिफिकेट कोर्स वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जायेगी। गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र हेतु चयनित प्रशिक्षक को श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा अतिकुशल सरकारी दैनिक कर्मियों हेतु निर्धारित अद्यतन पारिश्रमिक राशि भुगतेय होगा। प्रशिक्षक नियमित कर्मी नहीं माने जाएँगें साथ ही संविदा या नियमित कार्य के आधार पर नियुक्ति का दावा करने के पात्र नहीं माने जायेंगे।

Related posts

सॉस लैब्स के CEO का दावा: 1 ट्रिलियन डॉलर की सॉफ्टवेयर क्वालिटी इंडस्ट्री 20 सालों से ‘बुनियादी खामियों’ के साथ कर रही है काम।

rktvnews

भोजपुर : आइलाज के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने छपरा कोर्ट के अधिवक्ता पिता और पुत्र की हत्या पर जताया रोष।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्यामा प्रसाद सिंह का हुआ निध।

rktvnews

नवादा: 25 नवंबर को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर।

rktvnews

राजस्थान:गांधी जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

वैशाली:दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी का प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment