RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिले में बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन अलाव व कंबल की व्यवस्था करें-दिलराज प्रीतम

भाकपा माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम

आरा /भोजपुर 29 दिसंबर।भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस बयान जारी कर जिला प्रशासन से अविलंब हर चौक-चौराहों सहित गरीब बस्तियों में अलाव (जलावन) एवं गरीबों के बीच कंबल वितरण की मांग की है! विज्ञाप्ति के माध्यम से माले नेता दिलराज प्रीतम ने कहा कि अब जिले में कड़ाके की ठंड बढ़ रही है और आगे भी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी,इसके चलते गरीबों के सामने काफी संकट पैदा होगा,ठंड की वजह से गरीब को अपनी मेहनत-मजदूरी करने रहने में काफी दिक्कत होगी। लगातार बढ़ती कड़ाके की ठंड के चलते गरीबों के जान-माल का खतरा भी बढ़ जाता है ऐसी परिस्थिति में जिला प्रशासन अविलंब ठंड से बचाव के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें ताकि गरीबों को राहत हो सके!इस आरा शहर में जिले भर से गरीब लोग कमाने के लिए आते हैं रिक्शा-ठेला चलाकर एवं मेहनत मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं इसलिए शहर के हर चौक-चौराहों पर जलावन की एवं इन गरीबों के बीच कंबल वितरण किया जाए ताकि इन गरीबों को ठंड से राहत मिल सकें।

Related posts

इंदौर:होली के साथ रांगोली और मेहँदी के रंग में रंगा मतदान का संदेश।

rktvnews

पटना:बाढ़ प्रभावित जिलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

तरारी विधानसभा के सभी उच्च विद्यालयों तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में बुनियादी सुविधा बहाल करने में आयेगी तेजी:सुदामा प्रसाद

rktvnews

ज्योतिष ज्ञान की प्रासंगिकता और महत्ता से युवा पीढ़ी को परिचित कराए।

rktvnews

गिरते पुल, ढहती ज़िम्मेदारियाँ: बुनियादी ढांचे की सड़न और सुधार की ज़रूरत।

rktvnews

Leave a Comment