RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

बालोद : एक साथ 02 लाख 12 हजार रूपये से अधिक की धान बोनस राशि मिलने पर प्रसन्नचित हुआ किसान निजाम सिंह कोर्राम।

02 वर्ष की बकाया बोनस राशि मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित छत्तीसगढ़ सरकार को दिया हृदय से धन्यवाद।

बालोद/छत्तीसगढ़ 28 दिसंबर।छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के एक साथ 02 वर्ष की बोनस राशि मिलने से पूरे राज्य की भांति बालोद जिले के कृषकों में भी सर्वस्व हर्ष व्याप्त है। जिले के किसानों ने राज्य सरकार के इस निर्णय को किसान हितैषी बताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। इसी क्रम में जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम देवारभाट के कृषक निजाम सिंह कोर्राम ने उसे एक साथ 02 वर्ष की 02 लाख 12 हजार 880 रूपए की कुल बोनस राशि मिलने पर बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त की है। किसान निजाम सिंह कोर्राम ने छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी निर्णय के फलस्वरूप उन्हें एक साथ बोनस राशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के बकाया बोनस राशि का भुगतान कर राज्य के अन्नदाता किसानों का वास्तविक सम्मान करने का कार्य किया है।
राज्य सरकार की इस जनहितैषी निर्णय की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए निजाम सिंह कोर्राम ने बताया कि वर्तमान में उसके पास कुल 85 एकड़ खेती योग्य जमीन है। उन्होंने वर्ष 2014-15 में 152 क्विंटल 40 किलोग्राम एवं 2015-16 में 557 क्विंटल 20 किलोग्राम समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री की है। जिसके फलस्वरूप मुझे छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कुल 02 लाख 12 हजार 880 रूपए के रूप में 02 वर्ष की बकाया बोनस राशि प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को धान बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा बोनस की राशि राज्य के किसानों के खाते में अंतरित किए जाने के तुरंत पश्चात् मुझे बोनस की राशि मिल गई। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में धान की बोनस राशि प्राप्त होना, हम किसानों के लिए अत्यंत फायदेमंद है। इसका उपयोग हम सभी किसान अपने खेती किसानी एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए कर सकेंगे। उन्हेांने कहा कि वे इस राशि का उपयोग मकान बनाने के अलावा खेती किसानी एवं घर के अन्य जरूरी कार्यों के लिए करेंगे। किसान निजाम सिंह कोर्राम ने कहा कि सही वक्त में इतनी बड़ी राशि मिलने से हम सभी किसान इसका सदुपयोग भी कर सकेंगे।
किसान निजाम सिंह कोर्राम के अलावा नयापारा बालोद के किसान मनोज साहू, ग्राम हीरापुर के किसान चन्नुलाल साहू, ग्राम चरोटा के किसान कांशीराम एवं ग्राम देवारभाट के किसान गोपीराम देवांगन ने भी राज्य शासन के इस निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सही वक्त में बोनस राशि मिलने पर हम सभी किसान बहुत ही प्रसन्नचित हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने आई०जी०आई०एम०एस० स्थित प्रांगण में चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भवन के ब्लॉक (ए एवं डी) का किया उद्घाटन

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग पहुंच मध्यान भोजन व पठन पाठन से संबंधित लिया जानकारी!कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय लावालौंग का भी किया निरीक्षण।

rktvnews

जिला समन्वय समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए कई निर्देश, खंनुआ नाले पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी!टास्क फ्लो ऐप को लांच किया गया।

rktvnews

डिशटीवी वॉचो का नया कदम, ‘फ्लिक्स’ के साथ अब हर कहानी को मिलेगा मंच।

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर फाइटर्स की कमांडों सुनैना ने गर्भावस्था के 7वें महीने तक की जंगल गश्त।

rktvnews

भोजपुर:बढ़ती जनसंख्या समस्याओं की जननी और प्रगति में बाधक : प्राचार्य डॉ. धनंजय राय

rktvnews

Leave a Comment