RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पिथौरागढ़:जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा की अध्यक्षता में पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक संपन्न।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 26दिसंबर।जिला पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यॊ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। बैठक में सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं प्रमुखता से छायी रही।
जिपं सदस्यों ने वन भूमि हस्तांतरण न होने के कारण लंबित पड़े सड़क निर्माण कार्यों पर अपनी चिंता जाहिर की तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए वन भूमि हस्तांतरण के मामलों को शीघ्रता से निपटाया जाना चाहिये ताकि सड़क निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो सके तथा जनता को उनका शीघ्र लाभ मिल सके।
जिपं सदस्यों द्वारा विद्यालयों में शिक्षकों व अन्य स्टाफ की कमी, जर्जर स्कूल भवनों व स्कूल मार्गो की मरम्मत न होने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने जिपं सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये । सभी संबंधित अधिकारियों ने जिपं सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं का हर सम्भव समाधान किया जायेगा। बैठक में जिपं सदस्यों द्वारा क्षेत्र की विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी गयी। जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा विकास योजना की प्रगति से जिपं सदस्यों का अवगत कराया गया।
वही बैठक में राज्य वित्त/15वें वित्त के अंतर्गत प्राप्त धनराशि आवंटन पर भी चर्चा हुई।
बैठक में जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता सहित जिपं सदस्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश भारद्वाज, उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 नवंबर 23 को इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस में भाग लेंगे।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध के पूर्व तीन को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

अमर शहीद कवि कैलाश केशहादत पर श्रद्धांजलि सभा भोजपुर समाहरणालय में।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:राष्ट्रीय डेंगू दिवस : जिले में डेंगू से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित।

rktvnews

Leave a Comment