RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने नवनियुक्त मंत्रियों को दिलाई शपथ।

भोपाल/मध्यप्रदेश 25 दिसंबर।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज 28 विधायकों को मंत्री पद की को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 18 मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मंत्री के रूप में कुंवर विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदय प्रताप सिंह, श्रीमती सम्पतिया उइके, तुलसीराम सिलावट,एदल सिंह कंषाना, निर्मला भूरिया, गोविन्द सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चैतन्य काश्यप “भैया जी” और इन्दर सिंह परमार ने शपथ ली।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में कृष्णा गौर, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटैल और नारायण सिंह पंवार ने शपथ ली।
राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में नरेद्र शिवाजी पटेल,प्रतिमा बागरी, अहिरवार दिलीप और राधा सिंह शामिल है।
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वी.डी. शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया।

Related posts

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए पांच भू-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 1,476 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।

rktvnews

भोजपुर: गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए प्रशिक्षक पद की होगी नियुक्ति! इच्छुक अभ्यर्थी 03 जनवरी 2024 तक दे सकते है आवेदन।

rktvnews

प्रतिभावान बच्चियों को पुरस्कार और सम्मान मिलना गौरव की बात:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

राजभवन में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया!राज्यपाल को बालिकाओं, बहनों ने रक्षासूत्र बांधे।

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया दूसरा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

सारण:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत बस क्रय करने हेतु पांच लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।

rktvnews

Leave a Comment