RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय वाजपेयी की प्रतिमा पर सांसद सोनी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 25 दिसंबर।पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर आज सांसद सुनील सोनी एवं विधायक पुरंदर मिश्रा ने राजधानी के अवंती विहार के एटीएम चौक में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सुशासन के उच्चतम मानदंड स्थापित करने के लिए शपथ भी ली गई । श्री अटल जी के जंयती को सुशासन दिवस के रूप मनाया जा रहा है। विधायक श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी उनकी जयंती के अवसर पर हम यह संकल्प ले कि शासन-प्रशासन सभी जगह पर सुशासन का आदर्श मानदंड स्थापित करें। हम पितृ पक्ष में पूूर्वजों को नमन करते है उसी प्रकार आज हमारे पूर्वज-आदर्श श्री अटल जी की जयंती पर हम उन्हें नमन कर रहे है और उनके बताए हुए राह पर चलने का संकल्प ले। उन्होने श्री अटल जी की जयंती के अवसर पर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपना संबोधन दिया। साथ ही विद्यार्थियों ने अटल जी की कविताओं का पाठ भी किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी भी जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

दुनिया भर में किए गए वैज्ञानिक अध्ययनों और अनुसंधानों ने योग के सकारात्मक प्रभाव को मान्यता दी है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने सैन्य मामलों के विभाग के अपर सचिव का पदभार संभाला।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डोर स्टेप डिलीवरी से संबंधित जिला स्तरीय परिवहन समिति की बैठक।

rktvnews

राजस्थान: स्पीकर देवनानी से पोलैण्ड की डिप्टी स्पीकर की मुलाकात।

rktvnews

Web3 एजुकेशन की बढ़ती मांग के बीच Bitget ने आईआईटी दिल्ली में पेश किया Blockchain4Youth

rktvnews

बक्सर:29 फरवरी को जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल पटना के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment