RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने सहार प्रखंड के विभिन्न गाँवो मे योजनाओ का किया शिलान्यास।

सामुदायिक भवन,पुलिया सहित पीसीसी सड़कों का किया शिलान्यास।

उत्तराखंड के टनल से सकुशल निकलें भोजपुर के शबाह अहमद का मंत्री ने किया सम्मान।

आचारहीन ,भ्रष्टाचारी जनप्रतिनिधियों का न करें चुनाव! चरित्रवान और ईमानदार जन प्रतिनिधि के चुनाव से ही विकसित भारत का संकल्प होगा पूरा: आर के सिंह

आरा/भोजपुर 24 दिसंबर।केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह ने रविवार को सहार प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा किया। केन्द्रीय मंत्री द्वारा पावरग्रिड के सौजन्य से सीएसआर फंड के माध्यम से पेयूर मे सामुदायिक भवन,अटपा मे पुलिया,जनईडीह,धनछूहां और तेजपुर छपरा मे पीसीसी सड़क का विधिवत शिलान्यास किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा केन्द्रीय मंत्री एवं अपने लोकप्रिय सांसद का भव्य स्वागत पवना,नारायणपुर,मठिया, ननऊर सहित दर्जनों स्थान पर किया गया।इस दौरान मंत्री का स्वागत फूल-माला,अंगवस्त्र, ढोल-बाजे के साथ किया गया।
केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी पार्टी और प्रधानमंत्री का एक ही मंत्र है सबका साथ,सबका विकास और इसी मंत्र पर मै अपने संसदीय क्षेत्र का विकास करता रहता हूँ। मेरे कार्य मे कोई जात-पात,कोई भेद-भाव नही होता है। मेरे द्वारा जिले भर के सभी गाँवो मे योजनाएँ दी जा रही है।बहुत से गाँवो मे काम हो चुका है और जो बाकी है उसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होने कहा कि मेरे द्वारा जितना काम हुआ है ,आजादी के बाद के सभी सांसदो के काम से चौगुना अधिक है।मैने जिला के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया था,लगभग सभी पूर्ण हो गया है।केवल नहर सौंदर्यीकरण का काम बाकी रह गया है,जो बिहार सरकार के अडंगा के कारण फसा हुआ है।
उन्होने जनता को सजग करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि न चुने जो आचारहीन और भ्रष्टाचारी हो। उनको जाति के नाम पर वोट न करे,बल्कि चरित्रवान और ईमानदार व्यक्ति को ही चुने,तभी देश विकसित बन सकता है। यदि जनता ईमानदार नेता का चयन करे तो विकसित भारत का लक्ष्य 2047 से पहले ही पूर्ण हो जाएगा।केन्द्र सरकार और मेरे विभाग द्वारा जो योजनाएँ चल रही है,उसका लाभ सभी को प्राप्त हो रहा है। हर खेत तक बिजली पह़ुचाने के लक्ष्य को मार्च महिना तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा की आज ऊर्जा के मामले मे देश आत्मनिर्भर बन गया है।देश मे बिजली की कमी नही है।सभी घरो को बिजली मिल रही है। भ्रष्टाचारी नेता चुनने पर वह आपके साथ ही बेईमानी और भ्रष्टाचार करेगा, वह कभी विकास नही कर सकता। मेरे योजना मे कोई भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी नही होता।सभी काम गुणवत्तापूर्ण और ईमानदारी से होता है।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि ईं.धीरेन्द्र सिंह,शंभु चौरसिया,सीडी शर्मा,मीरा यादव,राकेश सिंह,सतीश भट्ट,अजय सिंह,,अखिलानंद ओझा, संजय कुमार सिंह,विनय बेलाऊर,रानी राय,विनय सिंह,राजेश सिंह,रामानुज सिंह,नारायण जी,मुखिया मंटु सिंह,राम सुभग राय, रूमा देवी,दीपक साह,अंशु कुमार,बाला जी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय जनता थी।

Related posts

गोरखपुर में आयोजित होने वाली भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भोजपुरी संगोष्ठी में “परिचय दास” का “भोजपुरी संस्कृतिः परम्परा आ समकाल” विषय पर होगा मुख्य व्याख्यान।

rktvnews

सी-डॉट और सिलिज़ियम सर्किट ने ‘लियो सैटेलाइट घटकों और जीएनएसएस आरएफ फ्रंट एंड एएसआईसी के डिजाइन और विकास’ के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

रक्षा सचिव ने बर्लिन में भारत-जर्मनी उच्च रक्षा समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता की।

rktvnews

एनपीए हैदराबाद के प्रशिक्षु आईपीएस पदाधिकारियों ने बिहार परिभ्रमण के दौरान पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

पटना:भाकपा-माले के बीएलए-2 विश्वकर्मा पासवान की आपत्ति को चुनाव आयोग ने किया दर्ज: कुणाल

rktvnews

राष्ट्रीय कोयला सूचकांक में दिसंबर, 2023 में 4.75 प्रतिशत की गिरावट।

rktvnews

Leave a Comment