RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण :30वर्षों के बाद विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित कार्यालय परिचारी को उच्चतर वर्ग में किया गया पदोन्नत।

जिलाधिकारी अमन समीर( फाइल फ़ोटो)

सारण/छपरा 19 दिसम्बर।ज़िलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा बताया गया कि सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना की से प्राप्त अधिसूचना में निहित अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत सारण समाहरणालय अन्तर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित कार्यालय परिचारियों को उच्चत्तर पद निम्नवर्गीय लिपिक के विहित वेतनमान (वेतन स्तर-02) सहित, अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार दिया गया है। विदित हो कि इसके पूर्व सन 1991 में लगभग 30 वर्षों के पूर्व प्रोन्नति दी गई थी।वरियता क्रमांक मूल कोटी 47-आत्मा सहाय, 50- ललितेश्वर कुमार,64- जय प्रकाश कुमार, 85- पवन कुमार साह, 88- रवि कुमार, 89- अभिनेष कुमार, 90-छोटू कुमार पाण्डेय एवं 95- सूर्य प्रकाश राय शामिल है।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त अधिसूचना में निहित शर्तों के अधीन है। उच्चत्तर पद के साथ विहित वेतनमान का आर्थिक लाभ निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर उनके पदस्थापन कार्यालय में योगदान की तिथि से अनुमान्य होगा। निर्धारण के अनुसार अकार्यकारी प्रभार की यह व्यवस्था माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन सिविल अपील संख्या-4880/2017, बिहार सरकार बनाम अन्य में पारित होने वाले अंतिम आदेश के फलाफल से प्रभावित होने की शर्त पर अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार प्रदान की जा रही है।

Related posts

चतरा:मुख्यमंत्री रोजगार सृजन अंतर्गत जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : उप मुखिया की कुर्सी गई छिन! मामला लालू डेरा पंचायत का।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने लिया मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा।

rktvnews

बच्चों की आंतरिक प्रतिभा को विकसित करने का माध्यम है कला प्रदर्शनी का आयोजन-सुधीर कुमार तिवारी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

कोल इंडिया लिमिटेड ने भविष्य के विकसित भारत विज़न के साथ 50वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment