RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

पत्रकारिता के लिए “विशिष्ट सम्मान” से नवाजे गए गणादेश डिजिटल हेड अनूप कुमार सिंह।

“कलम” का सम्मान संस्था की साकारात्मक सोच को करती है प्रदर्शित: अनूप कुमार सिंह

पटना/बिहार 19 दिसंबर।भोजपुरी व लोक संगीत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले भिखारी ठाकुर जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन सरदार पटेल बस स्टैंड आरा में किया गया।भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले आयोजित जयंती सह सम्मान समारोह में बिहार के पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गणादेश लाईव बिहार स्टेट (डिजिटल)हेड अनूप कुमार सिंह को समकालीन तापमान पत्रकारिता सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।गौरतलब हो कि उक्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महापौर इंदू देवी व संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के अलावा कई वरिष्ठ अतिथि शामिल थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर इंदू देवी ने कहा कि बिहार व हिन्दुस्तान के अलावा कई देशों में भोजपुरी को शिखर तक पहुंचाने में भिखारी ठाकुर जी ने अपना योगदान दिया है।

भिखारी ठाकुर जयंती सह सम्मान समारोह में सम्मान ग्रहण करते अनूप कुमार सिंह

उन्होंने भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले नरेंद्र सिंह द्वारा लगातार कई वर्षों से जयंती सह सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए उनकी सराहना की।कार्यक्रम में सामाजिक शोध संस्थान द्वारा विधिवत कई वर्षों से पत्रकार, रंगकर्मी व साहित्यकारों को बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।उक्त समारोह में भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के कलाकारों द्वारा लोक संगीत व अनुपम संगीत से समां बांधा गया।समारोह में पुष्पेंद्र नारायण सिंह,रामजी सिंह,पत्रकार शमशाद प्रेम व मुकेश सिंह जैतेश के अलावा काफी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार, रंगकर्मी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: भोजपुरी पेंटिंग कार्यशाला में कलाकार उकेर रहे रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति।

rktvnews

बोकारो:04 अप्रैल तक शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी करें शस्त्रों को अनिवार्य रूप से जमा नही तो होगा लाइसेंस रद्द!जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने इस बाबत जारी किया पत्र।

rktvnews

डॉक्टर बनने के लिए क्यों देश छोड़ रहे भारतीय छात्र?क्या शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर है या कुछ और?

rktvnews

मध्यप्रदेश हैल्थ केयर फैसिलिटी और इनोवेशन में निभा रहा है अग्रणी भूमिका : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

rktvnews

सारण:इसुआपुर थानान्तर्गत कुल-427.68 लीटर विदेशी शराब किया गया बरामद।

rktvnews

गढ़वा:वर्षा ऋतु से पूर्व सरस्वती नदी की व्यापक सफाई अभियान तेज, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment