RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

रायपुर : दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है – मुख्यमंत्री

रायपुर/ छत्तीसगढ़ 14 दिसंबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद जवान श्री कमलेश साहू को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। कमलेश साहू ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद कमलेश साहू के परिजनों से मिलकर बंधाया

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सक्ती जिले के हसौद पहुंचकर शहीद कमलेश साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शहीद के पिता मुंगेश्वर साहू को गले लगाकर उन्हें ढांढस बंधाया। शर्मा ने शहीद कमलेश की माता तारा देवी साहू, पत्नी वृंदाबाई साहू, शहीद की बड़ी बहन कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई यशवंत साहू सहित अन्य परिजनों से भी मुलाकात की और सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शहीद कमलेश साहू ने देश की सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की है, उनकी शहादत को नमन है। विधायक केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी हसौद पहुंचकर शहीद कमलेश को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सक्ती की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम. आर आहिरे सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इनवेस्ट) का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता कॉ.लताफत हुसैन का निधन,पार्टी में शोक की लहर!

rktvnews

पटना:नही रुकेगी महिलाओं की सफलता की रेल…सरस मेले ने किया रिकॉर्ड फेल, 6 करोड़ पहुंचा व्यापार।

rktvnews

देश में नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए कुशल कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए उठाए गए कदम।

rktvnews

उज्जैन:शिक्षण संस्थानों के आसपास पान, तम्बाकू आदि व्यसन बेचने वालों की दुकानों को हटाने के निर्देश।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर किया समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment