RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन की बैठक संपन्न।

सक्रिय होकर मरीजों का समुचित इलाज कराना करें सुनिश्चित:उत्कर्ष गुप्ता

चतरा/झारखंड 14 दिसंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से गर्भवती महिला का एएनसी जाचं, संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, आयरन, कैल्श्यिम, फोलिक एसिड, हीमोग्लोबिन जांच, एचआईवी जांच, कुपोषण उपचार केन्द्र, एसएनसीयू, नियमित टीकाकरण, कुष्ठ रोग, टीवी रोग, मलेरिया, एनसीडी स्क्रीनिंग, फाईलेरिया दवा की उपलब्धता, स्वास्थ्य संस्थान की आधारभुत संरचना, मानव संसाधन की उपलब्धता आदि के संदर्भ में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उप विकास आयुक्त ने पूर्व के बैठक में दिए गये निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा की। जिसमें संस्थागत प्रसव में लक्ष्य के विरूद्ध जहां कमी आई है उसका सूची तैयार कर दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा को निदेशित किया गया कि कुपोषण उपचार केन्द्रों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को रेफर कराया जाय जिससे उन बच्चों को समय पर इलाज किया जा सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि शिकायते मिल रही है कि सदर अस्पताल चतरा में संचालित जन औषधि केन्द्र जो अपराहन में 3 बजे बंद हो जाती हैं । इस संदर्भ में सिविल सर्जन चतरा को निदेशित किया गया कि सदर अस्पताल चतरा में संचालित जन औषधि केन्द्र को 24 घंटे संचालित कराएं। साथ ही यू-वीन (U-Win) पोर्टल को सुचारू रूप से सक्रिय कराने का निदेश दिया ताकि टीकाकरण संबंधित शत प्रतिशत प्रतिवेदन उपलब्ध हो सके। वहीं उन्होने कहा कि समय पर सभी प्रकार के टीकों को लगवाया जाय।
सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि गैर संचारी रोगों का स्क्रीनिंग शत प्रतिशत कराया जाय।
हंटरगंज प्रखण्ड की उप्लब्धि पर नाराजगी जताते हुए सिविल सर्जन चतरा को हंटरगंज प्रखण्ड का निरीक्षण करने समेत स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने व मरीजों के समुचित इलाज हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उक्त बैठक में सिविल सर्जन चतरा डा. जगदीश प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल चतरा उपाधीक्षक मनीष लाल, जिला प्रबंधन इकाई चतरा समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर किया नमन,विधानसभा में उनके चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप पर शाहाबाद हीरोज का कब्ज़ा।

rktvnews

इंदौर:सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाकर नवजीवन देने वाले निलेश गौर को राह-वीर अवॉर्ड एवं प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने भाजपा स्थापना दिवस को कार्यकताओं और समर्थको के साथ धूमधाम से मनाया।

rktvnews

भोजपुर:ओडिशा में आयोजित आईलाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने की शिरकत,जानकारी की साझा।

rktvnews

राजस्थान:अनुसूचित जाति-जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन व अन्य पिछड़ा वर्ग स्वरोजगार ऋण के लिए अब कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment