RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आज देर शाम आईएसबीटी समेत शहर के अन्य इलाक़ों का औचक निरीक्षण किया,सड़क पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किए।

देहरादून/उत्तराखंड 12 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देर शाम आईएसबीटी समेत शहर के अन्य इलाक़ों का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आईएसबीटी और आसपास के इलाकों में सड़क पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में मौजूद यात्रियों से बातचीत कर साफ़-सफ़ाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारी को निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है, इसके दृष्टिगत प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की जाए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों में संचालित रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

Related posts

केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने आईआईटी, दिल्ली में खादी इंडिया के नए आउटलेट का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार सरकार शहीद परिवारों को उचित मुआवज़ा दे करें सम्मान: राजेश निराला

rktvnews

भोजपुर: आइसा ने जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कॉ० चंद्रशेखर और श्याम नारायण यादव का 28वां शहादत दिवस संकल्प सभा के रूप में मनाया।

rktvnews

बक्सर:15 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र पाए गए सही।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत झारखंड के दंपत्ति को बालक किया सुपुर्द।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment