RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

बिहार:मुख्यमंत्री ने बिहटा में किया मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की इकाईयों का उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 12 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला के बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में “प्लग एंड प्ले शेड” तथा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की इकाइयों का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वहाॅ स्थापित इकाइयों का निरीक्षण किया और कार्य पद्धति की जानकारी ली। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने मुख्यमंत्री को साइट प्लान के जरिए सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र परिसर में स्थापित होने वाली इकाइयों और उनकी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, मुख्यमंत्री जनजाति, मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग, मुख्यमंत्री महिला एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत मुख्यमंत्री ने लाभुकों को द्वितीय किस्त का चेक वितरण किया। इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर इंटरप्राइजेज आस्था टेक्सटाइल्स, प्रियंका इंटरप्राइजेज एवं आनंद इंटरप्राइजेज को तीन-तीन लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। इस अवसर पर एक महिला उद्यमी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंग वस्त्र भेंट किया और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने महिलाओं के विकास के लिए काफी काम किया है। हम सब आपके आभारी हैं। हमारी कामना है कि आप हमेशा स्वस्थ रहें और आपके नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ता रहे।
कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक राकेश राठी, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी गण एवं उद्योग जगत से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

rktvnews

भाई -बहन के प्यार, जुड़ाव और एकजुटता का त्योहार भाई दूज।

rktvnews

बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पूर्वी चंपारण: डीएम ने लिपिक को किया निलंबित साथ ही कार्यपालक सहायक को किया सेवा मुक्त।

rktvnews

भोजपुर : एन एच पर ट्रकों की भिङंत में एक ट्रक चालक की मौत।

rktvnews

मोटर चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment