RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर के नेताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के धारा 370 हटाने के केन्द्र सरकार के निर्णय को सही ठहराये जाने के फैसले का स्वागत किया।

आरा /भोजपुर 11 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए समाप्त किए जाने के केन्द्रीय सरकार के फैसले को वैध ठहराएं जाने पर खुशी व्यक्त की। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने फैसले पर खुशी ब्यक्त करते हुए कहा कि देश को काश्मीर से अलग-थलग करने की विपक्षी पार्टियों की साज़िश नकाम हो गई है और काश्मीर के नाम पर उनकी दुकानदारी बंद हो गई है। अलगाववादी नेताओं के सरकारी सुविधाएं प्राप्त कर देश द्रोही कार्य को अंजाम देने और काश्मीरियो को गुमराह कर सैनिकों के उपर पत्थरबाजी कराने वाले आज बिल में दुबक गए हैं ।यह केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सख्त निर्णय का देन है कि सीमा पार से गोलीबारी की घटनाएं पर पुरी तरह से रोक लग गई है क्योंकि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। आज घाटी में शांत वातावरण में लोग कार्य कर रहे हैं और काश्मीर में विकास के कार्य हो रहे हैं। नेताओं ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के गारंटी का मोहर लग गया। जम्मू- काश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है। जम्मू काश्मीर को भारत के अभिन्न अंग बनाने और धारा 370 हटाने के संघर्ष मे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित महापुरुषों के बलिदान का फलस्वरुप है नरेन्द्र मोदी सरकार का धारा 370 हटाने का फैसला जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा जायज ठहराया गया।
खुशी ब्यक्त करने वाले मे पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता हरेन्द्र पांडेय,अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप स़िह,वंदना राजवंशी, सतीश भट्ट,मीरा यादव,प्रेम पंकज ललन,कौशल यादव,लव पांडेय,नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, संजय कुमार सिंह,राज कुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, मधु मिश्रा,नवीन प्रकाश,धीरज सिंह,निलेश जैन, ममता सिंह,रमेश कुमार कर्ण ,राहुल सिंह,विभु जैन,रितु राज,विजय पासवान, कलामुद्दीन आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे।

Related posts

भोजपुर:पुलिस हिरासत से आठ माह से लापता सनोज राम के परिजनों से मिले माले नेता, सकुशल बरामदगी व एक करोड़ मुआवजे की मांग।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.67 करोड़ रुपये को मंजूरी दी।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

rktvnews

चतरा:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर एक दिवसीय उन्नमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

चतरा:माध्यमिक शिक्षक की नियुक्ति से संबंधित बैठक संपन्न!14 शिक्षकों को जिले के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित करने का लिया गया निर्णय।

rktvnews

भोजपुर;ऋण वितरण शिविर का जिला समाहरणालय मे हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment