RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

मोतीहारी:जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का आयोजन।

मोतीहारी/बिहार 09 दिसंबर।व्यवहार न्यायालय परिसर, मोतिहारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का जिला एवं सत्र न्यायाधीश ,मोतिहारी, जिलाधिकारी, मोतिहारी, पुलिस अधीक्षक ,मोतिहारी एवं प्रभारी सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य मिलाये हाथ , सुलझाए वाद । इसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के सुलह योग्य अपराधिक, दीवानी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, बैंक ऋण ,टेलीफोन ,वन संबंधी वाद , माप तौल संबंधी वाद, श्रमिक वाद, भू अर्जन वाद,पारिवारिक विवाद एवं अन्य सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निस्तारण आपसी सद्भाव एवं सहमति से कराया गया ।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सरल व सुलभ न्याय मिलता है , एक-दूसरे से सुलह कर मामलों का निष्पादन किया जाता है।
इस लोक अदालत में मोतिहारी में 18, अरेराज में एक व ढाका में तीन बेंच बनाया गया था। जिसमें बैंक का पांच, क्लेम व पारिवारिक वाद का एक, मापतौल, ग्राम कचहरी सहित अन्य विभाग के वादों के निष्पादन के लिए अगल-अलग बेंच बनाया गया था। प्रत्येक बेंच पर एक न्यायीक अधिकारी के साथ दो गैर न्यायिक सदस्य थे। जिनके सहयोग से दोनों पक्ष के बीच सुलह कराकर वाद का निष्पादन किया गया।
आज की लोक अदालत में कोर्ट केस 460 और् क्लेम 47 केस समझौता हुआ है । माप तौल में 92500 ₹ की रिकवरी हुई है। बैंक और बीएसएनएल में 1699 का निष्पादन हुआ जिसमे 77078219 रुपये का वसूली की गई।

Related posts

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर:पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य, आदर्शवादी विचारधारा से ही मानव जीवन की सार्थकता है : साध्वी किरन शास्त्री

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी।

rktvnews

राजनेताओं से भी लिया जाए काम का लेखा-जोखा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 21-22 मई को केरल का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री ने किया बखोरापुर काली मंदिर में दर्शन, चुनावी तैयारी हेतु भाजपा मंडलो की बैठकों में हुए शामिल।

rktvnews

विचार धारा से मुक्ति पाकर ही श्रेष्ठ सृजन सम्भव:संतोष चौबे

rktvnews

Leave a Comment