RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के संदर्भ में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत एम0वी0 कॉलेज बक्सर में मतदाता साक्षरता क्लब में शामिल होने से संबंधित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बक्सर/बिहार 08 दिसंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के संदर्भ में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत एम0वी0 कॉलेज बक्सर में मतदाता साक्षरता क्लब में शामिल होने से संबंधित कार्यक्रम का शुभारंभ गुब्बारा उडाकर किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित छात्र छात्राओं को सशक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु भावी एवं युवा मतदाताओं के निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता के उद्देश्य से मतदाता सूची में पंजीकरण एवं मतदान में सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।
मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु युवा छात्र/छात्राओं से वोटर हेल्प लाईन ऐप के माध्यम से आवेदन करने हेतु अपील किया गया एवं वोटर हेल्प लाईन ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बताया गया की ऑफलाईन आवेदन भी भरकर संबंधित बी0एल0ओ0, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में जमा किया जा सकता है। उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा भी उपस्थित भावी/युवा मतदाताओं से निर्वाचन की प्रक्रिया में सहभागी होने हेतु अपील किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, प्राचार्य, अध्यापकगण, छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित थी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने रोश हशनाह के अवसर पर दुनिया भर के यहूदी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

जातिवाद फैलाने के सबसे बड़े दोषी मीडिया।

rktvnews

सारण:सभी उर्वरक विक्रेता सरकार द्वारा जारी निर्धारित दरों पर ही करें विभिन्न उर्वरकों की बिक्री- जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:फाइलेरिया मुक्त अभियान को लेकर निकाली गई प्रचार गाड़ी।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- घर-घर खुशियों की दस्तक, आदित्य, नीरू और धर्मेंद्र सिंह ने जीती ईनाम राशि।

rktvnews

भोजपुर:05 जुलाई को राजद की स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

Leave a Comment