RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

रायपुर : राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 06 दिसंबर।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने निवास में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की और सदैव दलितों की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया। भारत के संविधान निर्माण में उनकी मुख्य भूमिका थी। वे हमारे देश के गौरव पुत्र है। उनका योगदान चिरस्मरणीय है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल सहित राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related posts

चतरा:स्वास्थ्य विभाग कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने रायरंगपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखी।

rktvnews

भोपाल:साहित्य समाज का आईना है परंतु यह लेखक के सोच का भी आईना है, कि उसका लेखन सामाज के लिए कितना उपयोगी है : गोकुल सोनी

rktvnews

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान का सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

ASBL के “Beyond Four Walls” इवेंट से रियल एस्टेट में सहयोग का नया अध्याय शुरू

rktvnews

हनुमानगढ़:810 पुलिस कार्मिकों ने शुक्रवार को फेसिलिटेशन सेंटर में डाले वोट।

rktvnews

Leave a Comment