RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की बोर्ड ऑफिस स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 06 दिसंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों के भारत का निर्माण कर रही है, उनका दिया हुआ संविधान हमारा पथ-प्रदर्शक है। शिक्षित बनो और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के उनके संकल्प को पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। मध्यप्रदेश सरकार भी इस लक्ष्य के लिए समर्पित है। इस अवसर पर भोपाल महापौर मालती राय, विधायक कृष्णा गौर, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद शर्मा उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राजसी सवारी में त्रिनेत्रधारी भगवान श्री महाकाल के सभामंडपम् में भगवान श्री चंद्रमोलेश्वर का किया पूजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 अप्रैल 25

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

अलविदा रजिस्टर्ड डाक — एक युग की ख़ामोश विदाई😞

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:19 नवंबर 23

rktvnews

Leave a Comment