RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

महेंद्रगढ़:डीसी ने लिया शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा!अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश।

महेंद्रगढ़/हरियाणा 05 दिसंबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शहर के दर्जनों मौहल्लों में घूमकर लोगों से भी मुलाकात की।
अपने साप्ताहिक कैंप कार्यालय में शिकायतें सुनने के बाद उपायुक्त सबसे पहले तुलाराम चौक तथा बस स्टैंड पर पहुंची जहां पर उन्होंने बस स्टैंड में आईटीआई के आसपास सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद ब्रह्मदेव चौक, रेलवे स्टेशन रोड, अनाज मंडी सब्जी व मंडी आजाद चौक होते हुए गौशाला होते हुए सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए। इसके लिए टीम गठित करके लगातार कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विगत दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में निर्देश दिए थे कि प्रदेश के सभी शहरों में एक सप्ताह तक लगातार सगन सफाई अभियान चलाया जाए।
इस मौके पर एसडीएम हर्षित कुमार आईएएस व एम ई सुमित कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:भागवत कथा के श्रवण से मिलती है पापो से मुक्ति : रंगनाथाचार्य जी महाराज

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:नगर क्षेत्र के विकास से संबंधित योजनाओं को मानसून से पहले पूर्ण कराई जाए : प्रभारी मंत्री

rktvnews

भारतीय डाक हर घर तिरंगा का जश्न मनाने के लिए अपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज का विक्रय करेगा।

rktvnews

लालू चिंतन

rktvnews

राष्ट्रीय दूरसंचार नीति अनुसंधान, नवाचार और प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आईआईटी रूड़की में “5जी यूज़ केस लैब्स: जागरूकता और कमीशनिंग से पूर्व तैयारी” पर कार्यशाला आयोजित की गई।

rktvnews

Leave a Comment