RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 दिसम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर में सड़क दुर्घटना में घायल एक अधेङ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी यमुना धानुका का पुत्र मनु धानुक (50 वर्ष) बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को हरि नारायण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन के ठोकर से मनु धानुक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज हेतू रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान मनु धानुक की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी तथा बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक मनु धानुक को तीन पुत्र और एक पुत्री है।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे दो मोटरसाइकिल के टक्कर में तीन जख्मी।

rktvnews

सिवान:जनवादी लेखक संघ सिवान के तत्वावधान में साहित्यकार पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को समर्पित संगोष्ठी एवम काव्य गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

अदाणी ग्रीन एनर्जी का नया रिकॉर्ड, साल भर में पूरा किया 5 गीगावॉट का लक्ष्य ।

rktvnews

देवघर:विश्व मलेरिया दिवस पर अंतर्विभागीय बैठक सह उन्मुखीकरण, शपथ ग्रहण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

एडमिरल आर हरि कुमार दक्षिणी नौसेना कमान के विदाई दौरे पर।

rktvnews

भोजपुर : पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment