RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा सागर सिंह का निधन! श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचे भाजपा नेता

आरा/भोजपुर 05 दिसंबर। कोईलवर प्रखंड के पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा नेता गंगा सागर सिंह की अकासमयिक निधन पर भोजपुर भाजपा में शोक की लहर दौड़ पड़ी।कोईलवर प्रखंड के मानिकपुर ग्राम निवासी भाजपा नेता गंगा सागर सिंह जो कोईलवर प्रखंड के पूर्व पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके हैं उनकी हृदय गति रुकने के कारण बीती रात निधन होने की जानकारी पर भाजपा भोजपुर के नेताओं ने उनके निवास पहुंच उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की ।
श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचे भाजपा भोजपुर के जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने बताया की स्व गंगासागर सिंह जी पुराने भाजपा नेताओं के रूप में क्षेत्र में काफी प्रचलित और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी मृत्यु की खबर जैसे ही सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं को मिली तो फिर उनके गांव मानिकपुर कार्यकर्ता सुबह से ही पहुंचना शुरू कर दिए और अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने बताया की स्व सिंह अपने क्षेत्र में जाने पहचाने शख्सियत थे। वह हमेशा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अंगद सिंह, अखिल आनंद ओझा,आरा विधानसभा संयोजक अजय सिंह, जिला प्रवक्ता राजेश सिंह, संतोष सिंह, पिंटू कुशवाहा, अति पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतुराज ,कोईलवर नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित दर्जनों भाजपा ने उनके शव पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

सेब किसानों की उन्नति की ओर एक कदम अदाणी एग्री फ्रेश का ‘ग्रोअर साइंटिफिक प्रोग्राम।

rktvnews

अदाणी-इस्कॉन रसोई में हाईटेक व्यवस्था।

rktvnews

राज्यपाल के हाथों “राज्य गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए सुप्रसिद्ध भोजपुरीसेवी मनोज भावुक।

rktvnews

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी , मोतिहारी द्वारा केंद्रीय विद्यालय, मोतिहारी में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, सदर प्रखंड ,मोतिहारी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

rktvnews

मनजोत सिंह ड्रीम गर्ल 2 और फुकरे 3 की सफलता से हुए गदगद, कहा टीम वर्क हमेशा से ही होता है फलदाई।

rktvnews

डब्ल्यूएचओ-आईआरसीएच अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला पीसीआईएमएंडएच, गाजियाबाद में शुरू हुई।

rktvnews

Leave a Comment