RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी योजनाओं (कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सहित) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 04 दिसंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं (कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सहित) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।
पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय/झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालयों में डीएमएफटी योजना अंतर्गत आपूर्ति की गई सभी सामग्रियों की जानकारी एक एक कर वार्डेन से ली। साथ ही उन्होने आपूर्ति की गई सामग्री से बच्चे लाभान्वित हो रहे है या नाही की जानकारी ली।
ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्र, शिक्षक की उपस्थिति कम होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने 48 घंटे के अंदर संबंधित प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी/प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होने बैंक खाता यू डैस चाइल्ड मेनडेटरी धीमी होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया।
सहायक अध्यापकों का फेक/प्रमाण पत्र सत्यापन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2024 तक सक्षम प्राधिकार से निर्णय के उपरांत कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया। साथ ही सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी/प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा जिन विद्यालयों में बूथ बनाया गया है उन विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं यथा बिजली, पानी, शौचालय समेत अन्य कार्यो को पूर्ण  कराएं।
बैठक में उपायुक्त ने सभी वार्डेन को निदेश किया कि आईसीटी लैब क्रियाशील रखें। किसी कारणवश सरकारी सम्पतियां क्रियाशील नहीं रहती है तो संबंधित के उपर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
उक्त बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संतोश कुमार सिंह, मंजु कुमारी एवं सभी वार्डेन/सभी बीपीओ समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

एसी का तापमान 27 डिग्री सेट करने पर बिजली बिल में 30 फीसदी तक की कमी।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और मुखबा का दौरा कर प्रभावित परिवारों से भेंट की तथा राहत एवं सुरक्षा कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

rktvnews

बक्सर:अधिप्राप्ति वर्ष 2023-24 में किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:जनपद के विभिन्न मार्गों और परियोजनाओं की 326 करोड़ रुपए की कार्ययोजना का हुआ अनुमोदन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में विश्व उमिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘युवा बिजनेस महासम्मेलन- 2025’ को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment